Breaking News
Kaithal Kalayat Police Raid: कैथल की सेंसी बस्ती में 150 पुलिसकर्मियों का छापा, स्निफर डॉग्स के साथ खंगाले 50 घर, मची खलबलीBhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यासKurukshetra News: दिल्ली में 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन रैली, कुरुक्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे कूच, अशोक अरोड़ा का दावामनीमाजरा के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सांसद कोटे से लगे सीसीटीवी कैमरेYamunanagar Businessman Death Case: यमुनानगर में ऑडी सवार कारोबारी की मौत, नहर किनारे मिली चाबी लगी कार, हमीदा हेड से मिला शवKaithal Kalayat Police Raid: कैथल की सेंसी बस्ती में 150 पुलिसकर्मियों का छापा, स्निफर डॉग्स के साथ खंगाले 50 घर, मची खलबलीBhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यासKurukshetra News: दिल्ली में 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन रैली, कुरुक्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे कूच, अशोक अरोड़ा का दावामनीमाजरा के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सांसद कोटे से लगे सीसीटीवी कैमरेYamunanagar Businessman Death Case: यमुनानगर में ऑडी सवार कारोबारी की मौत, नहर किनारे मिली चाबी लगी कार, हमीदा हेड से मिला शव

Diljit Dosanjh: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘एंटी-नेशनल कहो, लेकिन जनता की आवाज ही भगवान की आवाज’

Diljit Dosanjh: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के दिलजीत दोसांझ, कहा- 'एंटी-नेशनल कहो, लेकिन जनता की आवाज ही भगवान की आवाज'

CJP छात्र आंदोलन पर दिलजीत दोसांझ की भावुक पोस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Diljit Dosanjh: देश में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर आंदोलन का अखाड़ा बना हुआ है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले जारी इस छात्र प्रदर्शन में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब ग्लोबल पंजाबी स्टार और अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी इसमें कूद पड़े।

दरअसल, जब यह आंदोलन शुरू हुआ था, तब दिलजीत ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुद को इस राजनीतिक गहमागहमी से दूर कर लिया था। उन्होंने बेहद बेबाकी से कहा था, “मैं एक कलाकार हूं, कोई राजनेता नहीं।” उनका मानना था कि कला और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए। लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस की झड़प और लाठीचार्ज की घटना ने उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भावुक हुए दिलजीत, प्रशासन से की मांग

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा की। छात्रों के दर्द से आहत होकर उन्होंने लिखा, “आज जो कुछ भी हुआ, वह बेहद गलत था। अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे देश के युवाओं और छात्रों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए।”

गायक ने शासन और पुलिस प्रशासन से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर तुरंत प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की मेज पर आना चाहिए और उनकी जायज मांगों को सुनना चाहिए।

‘फिर लगेगा एंटी-नेशनल का टैग, लेकिन जनता की आवाज ही रब की आवाज’

किसानों के मुद्दे पर पहले भी मुखर रहे दिलजीत दोसांझ को इस बात का भली-भांति अहसास था कि छात्रों के हक में बोलने पर उन्हें एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में निशाना बनाया जाएगा। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्हें पता है कि छात्रों के समर्थन में खड़े होने पर उन पर दोबारा ‘एंटी-नेशनल’ (देशद्रोही) का ठप्पा लगा दिया जाएगा।

हालांकि, ट्रोल्स की परवाह न करते हुए उन्होंने दृढ़ता से कहा, “चाहे जो भी टैग लगा दिया जाए, लेकिन सच यही है कि लोगों की आवाज ही ईश्वर की आवाज होती है (VOX POPULI VOX DEI)।” दिलजीत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं और छात्र संगठनों की ओर से उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़े- दिल्ली से पंजाब जाने वाले ध्यान दें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।