Breaking News
जालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तारजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: खेलों की नर्सरी कहे जाने वाले हरियाणा ने एक बार फिर अपने धाकड़ खिलाड़ियों का मान बढ़ाया है। भिवानी के ऐतिहासिक भीम स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ मंच पर खेल मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 128 खिलाड़ियों के खाते में सीधे 185 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की जा रही है।

एशियन और पैरा खेलों के विजेताओं को मिली बंपर इनामी राशि

विज्ञापन

चीन के होंगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में हरियाणा के लालों ने अपनी चमक बिखेरते हुए 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक अपनी झोली में डाले थे। सरकार की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेताओं को 3-3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5-1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75-75 लाख रुपये की नकद राशि दी जा रही है। इसके अलावा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जा रहा है। अकेले एशियन गेम्स के 91 एथलीटों को 133 करोड़ रुपये से सम्मानित किया जा रहा है।

दूसरी ओर, पैरा एशियन गेम्स में देश की शान बढ़ाने वाले राज्य के 37 खिलाड़ियों को भी सीएम सैनी ने सम्मानित किया। पैरा एथलीटों ने 9 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य पदक हासिल किए थे, जिन्हें करीब 52 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा रही है।

खेल का रोमांच और आधुनिक सुविधाओं का वादा

समारोह को यादगार बनाने के लिए भीम स्टेडियम में हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच सर्कल कबड्डी का रोमांचक मुकाबला रखा गया है, साथ ही वेटरन एथलीटों की दौड़ भी आयोजित की जा रही है। इससे पहले स्थानीय सांसद धर्मबीर सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए भीम स्टेडियम में और आधुनिक खेल सुविधाएं जुटाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी, ताकि उदीयमान खिलाड़ियों को अभ्यास में कोई दिक्कत न आए।

मौसम के तेवर देख वाटरप्रूफ शामियाना, भिवानी को 8 विकास परियोजनाओं का तोहफा

मौसम विभाग द्वारा बारिश और खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने स्टेडियम में विशाल वाटरप्रूफ शामियाना तैयार कराया है। बिजली गुल न हो, इसके लिए हाई-पावर जनरेटर तैनात किए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है।

खेलों के इस महाकुंभ के साथ-साथ मुख्यमंत्री भिवानी जिले के लिए 8 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भिवानी-चरखी दादरी मार्ग पर 84.33 करोड़ रुपये की लागत से बना एसटीपी (STP) और रेवाड़ी-भटिंडा रेलवे लाइन पर 26.03 करोड़ रुपये का नया ओवरब्रिज शामिल है। शिक्षा बोर्ड परिसर में 7.47 करोड़ रुपये से तैयार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के नए ब्लॉक का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा कैरू, भाखड़ा और ईश्वरवाल में 33 केवी के तीन नए बिजली सब-स्टेशनों की सौगात दी जा रही है।

ट्रैफिक रूट डायवर्ट, वाहनों के लिए सुचारू पार्किंग

समारोह में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं। रोहतक, जींद, हांसी, दादरी और तोशाम की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए नए बाईपास और महम रोड से रास्ते तय किए गए हैं। आम जनता व मेहमानों की गाड़ियों की पार्किंग भगत सिंह चौक के पास मेला ग्राउंड और हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिसर में बनाई गई है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बालाजी से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराई, 3 की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।