Breaking News
Amritsar ASI Sukhchain Singh Firing Case : आतंकवादी संगठन टीटीएच ने ली अमृतसर में एएसआई पर हमले की जिम्मेदारीFaridabad Car Fire: फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, तिगांव रोड पर 3 युवकों ने कूदकर बचाई जानYamunanagar NH344 Road Accident: यमुनानगर NH-344 पर बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, सहारनपुर के चालक की मौतKarnal Crime: करनाल में गनमैन ने की फायरिंग! कार में घुसा, सिर फोड़ा और फिर परिवार पर तान दी बंदूकKurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़Amritsar ASI Sukhchain Singh Firing Case : आतंकवादी संगठन टीटीएच ने ली अमृतसर में एएसआई पर हमले की जिम्मेदारीFaridabad Car Fire: फरीदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, तिगांव रोड पर 3 युवकों ने कूदकर बचाई जानYamunanagar NH344 Road Accident: यमुनानगर NH-344 पर बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, सहारनपुर के चालक की मौतKarnal Crime: करनाल में गनमैन ने की फायरिंग! कार में घुसा, सिर फोड़ा और फिर परिवार पर तान दी बंदूकKurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नशा मुक्त समाज के विजन को साकार करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय : डीसी अनुपमा अंजली

ddharm narain
नशा मुक्त समाज के विजन को साकार करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय : डीसी अनुपमा अंजली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को धरातल पर और मजबूती से लागू करने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य के सभी उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की तेरहवीं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रदेश भर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अधिक प्रभावी अंकुश लगाने, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान तेज करने पर फोकस करने को कहा गया।
बैठक में जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मुख्य सचिव के समक्ष जिले की वर्तमान स्थिति और प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आपसी तालमेल के साथ मुख्यमंत्री के नशा मुक्त समाज के विजन को साकार करने के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई, मामलों के त्वरित निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।