Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad Crime: बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर बनवाए थे जेवर, फरीदाबाद में सूने घर पर चोरों का धावा

Faridabad Crime: बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर बनवाए थे जेवर, फरीदाबाद में सूने घर पर चोरों का धावा

बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर बनवाए थे जेवर, फरीदाबाद में सूने घर पर चोरों का धावा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad Crime: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। पल्ला थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सूर्या कॉलोनी में देर रात शातिर ‘कच्छा गैंग’ ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर भीतर दाखिल हुए और अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर, महंगा लैपटॉप, मोबाइल फोन और हजारों की नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात को महज कुछ घंटों के भीतर तब अंजाम दिया गया, जब पीड़िता अपनी बेटियों के साथ चंद कदमों की दूरी पर स्थित मायके में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई हुई थीं।

विज्ञापन

बेटियों के हाथ पीले करने के लिए जोड़े थे जेवर, पल भर में टूटा सपना

पीड़िता शहनाज ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके पति सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करते हैं और वह सूर्या कॉलोनी में अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बेटियों के साथ पड़ोस में ही स्थित अपने मायके में एक बच्चे की सालगिरह की पार्टी में शामिल होने गई थीं। देर रात होने की वजह से वह बच्चों संग मायके में ही रुक गईं।

बुधवार सुबह करीब छह बजे जब शहनाज वापस अपने घर पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का मुख्य ताला टूटा हुआ पड़ा था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। बिलखती हुई शहनाज ने बताया कि उन्होंने अपने पति की कमाई से पाई-पाई जोड़कर बेटियों की शादी के लिए ये जेवर बनवाए थे। जल्द ही घर में शहनाई बजने वाली थी, लेकिन चोरों ने उनकी सालों की गाढ़ी कमाई पर एक झटके में पानी फेर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चड्डी-बनियान धारी संदिग्ध

चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कॉलोनी के निवासी दीपक ने बताया कि जब पास की गलियों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला गया, तो रात करीब दो बजे के बाद दो संदिग्ध युवक नजर आए। हैरान करने वाली बात यह थी कि दोनों ने सिर्फ कच्छा पहन रखा था और उनके हाथ में चुराया हुआ लैपटॉप और बैग दिखाई दे रहा था। फुटेज से साफ जाहिर है कि वारदात को कच्छा गिरोह के शातिर अपराधियों ने ही अंजाम दिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पल्ला थाना पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पल्ला पुलिस स्टेशन की टीम डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए कई टीमों को काम पर लगाया गया है। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में स्पा सेंटर और होटल पर पुलिस की बड़ी रेड, कई युवक-युवतियां हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।