Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Faridabad News: छांयसा मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही और बिजली चोरी में 4 नर्सें सस्पेंड

Faridabad News: छांयसा मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही और बिजली चोरी में 4 नर्सें सस्पेंड

छांयसा मेडिकल कॉलेज में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बिजली चोरी, आरोपी नर्स पूनम तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के छांयसा में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इन दिनों प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। अस्पताल प्रबंधन ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक साथ 4 नर्सों को सस्पेंड कर दिया है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मरीजों की सेहत से खिलवाड़ और सरकारी नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

हॉस्टल खाली करने के विवाद से जुड़ी है जड़ें

दरअसल, इस पूरी कार्रवाई की पृष्ठभूमि हॉस्टल के कमरों को खाली कराने से जुड़ी है। कॉलेज के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल के मुताबिक, इस संस्थान में हर साल 100 नए मेडिकल छात्रों का दाखिला होता है। पहले छात्र कम थे, तो हॉस्टल के खाली कमरों में अस्पताल के 32 नर्सिंग स्टाफ को अस्थाई रूप से रहने की इजाजत दी गई थी।

इस साल नए बैच के आने पर हॉस्टल में कमरों की किल्लत हुई, तो प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ को कमरे खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। इनमें से 15 स्टाफ ने तो जगह खाली कर दी, लेकिन 17 नर्सें वहीं जमी रहीं।

इमरजेंसी में लापरवाही और बिजली चोरी पर गिरी गाज

प्रशासन का आरोप है कि जिन नर्सों ने हॉस्टल खाली नहीं किया था, उनमें से तीन ने विरोध स्वरूप या जानबूझकर इमरजेंसी वार्ड की ड्यूटी में ढिलाई बरतनी शुरू कर दी।

अधिकारियों द्वारा बार-बार मौखिक चेतावनी देने के बाद भी जब उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ, तो गंभीर मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, एक अन्य मामले में हॉस्टल के कमरों की चेकिंग के दौरान नर्स पूनम के कमरे में सीधे तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: सोहना चौक पर थार ने बलेनो को मारी टक्कर, खाटूश्याम जा रहा परिवार गंभीर घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।