Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड: बिना डिग्री चला रहा था क्लीनिक

Faridabad News: फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड: बिना डिग्री चला रहा था क्लीनिक

फरीदाबाद में एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में लोगों की सेहत और जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। न्यू जनता कॉलोनी के रिहायशी इलाके में चल रहे ‘मुस्कान क्लीनिक’ पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक धावा बोल दिया।

अधिकारियों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इस क्लीनिक की आड़ में बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है और धड़ल्ले से प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर जब टीम मौके पर पहुंची और क्लीनिक की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर खुद जांच अधिकारी भी सन्न रह गए।

विज्ञापन

क्लीनिक से मिलीं प्रतिबंधित अबॉर्शन किट्स और एक्सपायरी दवाइयां

क्लीनिक के भीतर मेडिकल स्टोर और केबिन की जांच के दौरान भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें बिना विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख के बेचना या देना पूरी तरह गैरकानूनी है।

टीम को वहां से अवैध रूप से गर्भपात कराने वाली मेडिकल किट्स, कई प्रतिबंधित हैवी ड्रग्स और भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां मिलीं जिनकी एक्सपायरी डेट काफी पहले निकल चुकी थी। फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता इन दवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध रूप से मोटी कमाई कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही सभी दवाइयों के स्टॉक को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है।

पुराना पापी है पंकज, जमानत पर आते ही फिर शुरू किया धंधा

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा आरोपी के आपराधिक इतिहास को लेकर हुआ है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि पंकज गुप्ता कोई नया खिलाड़ी नहीं है, बल्कि वह पहले भी इस काले धंधे के जुर्म में सलाखों के पीछे हवा खा चुका है। साल 2020 में भी ठीक इसी तरह के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कुछ समय पहले ही वह अदालत से जमानत (बेल) पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद सुधरने के बजाय उसने दोबारा उसी जगह पर अपनी दुकान सजा ली और दोबारा मासूम लोगों की जान जोखिम में डालकर अपनी जेबें भरने लगा।

सावन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, कानूनी शिकंजा कसा

सावन थाने के एसएचओ परम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में यह सफल छापेमारी की गई है।

ड्रग कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की पैनल रिपोर्ट और लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और धोखाधड़ी सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह ये प्रतिबंधित दवाइयां कहां से सप्लाई करवा रहा था।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।