Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Faridabad News: फरीदाबाद में फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़ने वाला 5 हजारी इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 38 केस हैं दर्ज

Faridabad News: फरीदाबाद में फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़ने वाला 5 हजारी इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 38 केस हैं दर्ज

फरीदाबाद में फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़ने वाला 5 हजारी इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 38 केस हैं दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: फरीदाबाद में फिल्मी अंदाज में फॉर्च्यूनर गाड़ी से बेल्ट बांधकर एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले जाने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एवीटीएस (एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड) सिकरोना की टीम ने वारदात के मुख्य मास्टरमाइंड हनीश उर्फ होशी (42) को दबोच लिया है। धौज गांव का रहने वाला यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर फरीदाबाद पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

10 सेकेंड में उखाड़ा था एटीएम, अरावली की पहाड़ियों में तोड़ी थी मशीन

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना 13 और 14 अगस्त की दरमियानी रात छांयसा थाना क्षेत्र की है। शातिर बदमाशों ने पहले सेक्टर-16 इलाके से एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी चुराई।

इसके बाद वे छांयसा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचे, जहां उन्होंने मजबूत बेल्ट की मदद से मशीन को फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से से बांधा और गाड़ी खींचकर पूरा एटीएम ही उखाड़ डाला। बदमाश उखड़े हुए एटीएम को गाड़ी की डिग्गी में लादकर धौज गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में ले गए, जहां मशीन तोड़कर उसमें मौजूद 8 लाख रुपये से अधिक का कैश निकालकर फरार हो गए थे।

38 मुकदमों का आरोपी है हनीश, 3 दिन के रिमांड पर भेजा

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हनीश कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एटीएम चोरी और उखाड़ने वाले गिरोह का पुराना खिलाड़ी है। उस पर पहले से ही हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एटीएम उखाड़ने के 8-10 मामलों समेत कुल 38 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में शामिल तीन सह-आरोपियों और चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी। एवीटीएस टीम ने मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी किए गए कैश की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।