Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Faridabad News: फरीदाबाद के हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट ले उड़े चोर

Faridabad News: फरीदाबाद के हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट ले उड़े चोर

फरीदाबाद के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी से हड़कंप, पुजारियों को अपनों पर ही रेकी का शक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।

सोमवार और मंगलवार की दरमियान रात एक शातिर चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा पर स्थापित करीब 6 किलो चांदी का छत्र और चांदी का मुकुट चोरी कर लिया और बड़े आराम से रफूचक्कर हो गया। यह सनसनीखेज वारदात मंदिर परिसर में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

रात ढाई बजे गेट लांघकर अंदर घुसा नकाबपोश चोर

वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए मंदिर के पुजारी ऋषि ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे एक संदिग्ध शख्स मंदिर परिसर में बने हवन कुंड की तरफ वाले छोटे गेट से अंदर दाखिल हुआ।

पहचान छिपाने की नियत से उसने अपने चेहरे को गमछे से पूरी तरह ढक रखा था। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर साफ दिख रहा है कि आरोपी बिना किसी हिचकिचाहट के सीधा हनुमान जी की मुख्य प्रतिमा के पास पहुंचता है। उसने बेहद शातिराना अंदाज और सफाई से प्रतिमा पर लगा भारी-भरकम चांदी का छत्र और मुकुट उतारा, उसे समेटा और उसी रास्ते से बाहर निकल गया जिससे उसने एंट्री की थी।

सुबह कपाट खुलते ही उड़े पुजारियों के होश

रोजाना की तरह जब सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और नियमित पूजा-अर्चना के साथ साफ-सफाई की तैयारी शुरू हुई, तब पुजारियों की नजर बजरंगबली की प्रतिमा पर पड़ी।

भगवान का शीश सूना देख पुजारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चांदी का छत्र और मुकुट गायब पाकर फौरन इस बात की जानकारी मंदिर के प्रधान और स्थानीय पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई और इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पुजारियों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है।

रेकी की आशंका: मंदिर के रास्तों से वाकिफ था आरोपी

पुजारी ऋषि ने इस चोरी के पीछे किसी करीबी या मंदिर की व्यवस्था से अच्छी तरह वाकिफ शख्स का हाथ होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस बेखौफ अंदाज में चोर सीधे प्रतिमा तक पहुंचा और बिना किसी हड़बड़ी या डर के वारदात को अंजाम देकर निकल गया, उससे साफ है कि उसे मंदिर के चप्पे-चप्पे और सुरक्षा व्यवस्था की पहले से पूरी जानकारी थी।

मुमकिन है कि चोर ने वारदात से पहले कई बार मंदिर की रेकी की हो। पुलिस भी अब इस इनसाइडर थ्योरी के एंगल को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सेक्टर-8 चौकी पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही सेक्टर-8 चौकी पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

चौकी इंचार्ज बिट्टू सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रधान की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपी के हुलिए और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शातिर चोर को सलाखों के पीछे भेजकर चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें– Hisar News: हिसार में 5 बच्चों का बाप प्रेमिका संग फरार, ई-रिक्शा चालक पत्नी काट रही थानों के चक्कर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।