Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Hisar News: हिसार में 5 बच्चों का बाप प्रेमिका संग फरार, ई-रिक्शा चालक पत्नी काट रही थानों के चक्कर

Hisar News: हिसार में 5 बच्चों का बाप प्रेमिका संग फरार, ई-रिक्शा चालक पत्नी काट रही थानों के चक्कर

5 बच्चों को पालने के लिए ई-रिक्शा चला रही लाचार पत्नी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले से एक हैरान कर देने वाला पारिवारिक ड्रामा सामने आया है, जहां पांच बच्चों का पिता अपनी प्रेमिका के चक्कर में पूरे हंसते-खेलते परिवार को अधर में छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

यह पूरा मामला बीती 20 जून का बताया जा रहा है। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं लगा, तो लाचार पत्नी ने अब पुलिस के दरवाजे पर दस्तक दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में जरा भी सहयोग नहीं कर रही है, जिससे उसकी परेशानियां दोगुनी हो गई हैं।

विज्ञापन

रात 11 बजे प्रेमिका को साथ लेकर निकला

हिसार के गांव गंगवा की रहने वाली माया देवी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि 20 जून को उसे पहली बार भनक लगी कि उसके पति विजय का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शक होने पर वह सीधे अपने पति की कथित प्रेमिका के ऋषिनगर स्थित घर पहुंच गई। वहां जब माया ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

पड़ोसियों ने बताया कि वह महिला कई महीनों से विजय को अपना पति बताकर समाज में रह रही थी। इसी बात को लेकर जब रात में घर पर विवाद हुआ, तो विजय रात के करीब 11 बजे घर से निकला और प्रेमिका कमलेश को साथ लेकर फरार हो गया।

बेटे से कहता था- ‘यह तेरी दूसरी मां है’

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा खुद पीड़ित पत्नी ने किया है। माया देवी के मुताबिक, उसका पति विजय इस पूरे रिश्ते को लेकर इतना बेखौफ था कि उसने अपने बड़े बेटे और सगे भाई (देवर) को इस बारे में पहले ही सब सच बता दिया था। वह अक्सर अपने बेटे से कहता था कि यह महिला तेरी दूसरी मां है और मेरी इसके साथ सेटिंग है। माया ने रोते हुए बताया कि विजय घर में अक्सर उसके साथ मारपीट भी किया करता था।

ई-रिक्शा चलाकर जैसे-तैसे चल रहा गुजारा

इस घरेलू कलह के बीच सबसे बड़ा संकट पांच मासूम बच्चों के सिर पर आ खड़ा हुआ है, जिनमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। फरार हुआ विजय पेशे से ड्राइवर है, जबकि उसकी पत्नी माया देवी दिन-भर हिसार की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाकर जैसे-तैसे घर का चूल्हा जलाती है। माया ने बताया कि वह ढाई हजार रुपये महीने के किराए के मकान में रह रही है। अब उसके सामने सबसे बड़ा संकट यह है कि वह दिन-भर मेहनत करके बच्चों का पेट पाले, मकान का किराया चुकाए या फिर थानों के चक्कर काटकर अपने पति को तलाशे।

‘सब कुछ भूलने को तैयार हूं, बस वो लौट आए’

20 साल पहले शादी के बंधन में बंधी माया देवी आज भी अपने सुहाग को बचाने की जिद पर अड़ी है। उसने कहा कि वह पति की इस घिनौनी करतूत और हर भूल को माफ करने के लिए तैयार है, बस वह एक बार घर लौट आए और अपने इन मासूम बच्चों को संभाल ले। माया ने यह भी दावा किया कि जिस कमलेश के साथ उसका पति भागा है, वह पहले ही दो शादियां कर चुकी है और विजय उसकी जिंदगी में तीसरा मर्द था। भागने से पहले कमलेश ने अपनी 18 साल की बेटी को हरिद्वार भेज दिया था।

आजाद नगर थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। माया देवी का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर आजाद नगर थाने पहुंची, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बेहद संवेदनहीन रवैया अपनाया। महिला के अनुसार, पुलिस ने दो टूक कह दिया कि ‘तेरा पति भाग गया तो भाग गया, हम इसमें क्या कर सकते हैं।’ फिलहाल विजय अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया है और उसकी प्रेमिका का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे दोनों का सुराग लगाना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें– HTET Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, जानें कब जारी होगी आंसर-की और रिजल्ट की तारीख

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।