Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: फरीदाबाद में मुखबिरी के शक में युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, 17 सेकंड का खौफनाक वीडियो वायरल

Faridabad News: फरीदाबाद में मुखबिरी के शक में युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, 17 सेकंड का खौफनाक वीडियो वायरल

पुलिस की मुखबिरी पड़ी भारी? फरीदाबाद में नफीस को गाड़ी से रौंदने दौड़े बदमाश, कई घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: फरीदाबाद के एक रिहायशी इलाके में फिल्मी अंदाज में जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यमुनानगर सीआईए (CIA) की टीम ने पिछले दिनों एक वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद आरोपी को शक था कि नफीस नाम के युवक ने ही पुलिस को उसकी लोकेशन देकर मुखबिरी की थी। इसी रंजिश की आग में सुलगते हुए आरोपी ने नफीस को रास्ते से हटाने का खूनी प्लान तैयार कर डाला।

17 सेकंड का खौफनाक वीडियो, दीवार से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

विज्ञापन

इस पूरी वारदात का एक बेहद डरावना वीडियो भी सामने आया है, जो महज 17 सेकंड का है लेकिन इलाके में फैले खौफ को बयां करने के लिए काफी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक काली रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी नफीस का पीछा कर रही है। जान बचाने के लिए नफीस तंग गलियों में बदहवास भाग रहा है, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

इसी आपाधापी में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक मकान की पक्की दीवार से सीधे जा टकराई। जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार हमलावर वाहन को मौके पर ही छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए।

दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

स्कॉर्पियो की इस टक्कर और उसके बाद हुई हाथापाई में नफीस समेत दोनों पक्षों के कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब इस 17 सेकंड के वायरल वीडियो को सबसे बड़ा हथियार मान रही है, साथ ही गली में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता चल सके।

पुलिस का बयान: हर एंगल से हो रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले पर फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने साफ किया कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को केस डायरी का हिस्सा बनाकर गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, “जांच पूरी होने के बाद ही पूरी हकीकत और दावों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।”

यह भी पढ़ें– Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 12 जुलाई तक करें आवेदन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।