Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Faridabad News: फरीदाबाद में 4 दिन से बिजली गुल होने पर भड़कीं महिलाएं, जेई का कॉलर पकड़कर सड़क पर खींचा

Faridabad News: फरीदाबाद में 4 दिन से बिजली गुल होने पर भड़कीं महिलाएं, जेई का कॉलर पकड़कर सड़क पर खींचा

‘हाथ कैसे लगाया…’ फरीदाबाद में बिजली गुल होने पर महिलाओं ने JE को सरेआम धकेला, वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

शहर के इस्माइलपुर इलाके में पिछले चार दिनों से बिजली गुल होने और पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने न सिर्फ सड़क जाम कर दी, बल्कि मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ जमकर धक्का-मुक्की भी की। महिलाओं का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने सरेराह अधिकारी का कॉलर पकड़कर खींच लिया और उन पर गंभीर आरोप मढ़े।

विज्ञापन

चार दिन से बत्ती गुल, न पानी मिला और न बच्चे स्कूल जा पाए

स्थानीय निवासी महरपाल के मुताबिक, इलाके में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की बूंद-बूंद का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को मजबूरी में मोटी रकम खर्च कर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है।

हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि बिजली-पानी की किल्लत की वजह से बच्चे कई दिनों से स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गुरुवार शाम को मजबूरन महिलाओं और स्थानीय लोगों को इस्माइलपुर-पल्ला रोड पर उतरकर चक्का जाम करना पड़ा।

छेड़खानी का आरोप लगा सड़क पर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

सड़क जाम की खबर मिलते ही बिजली निगम पल्ला डिवीजन के जेई शिवकुमार स्थिति का जायजा लेने और लोगों को समझाने मौके पर पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने उन पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का एक 49 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि 5-6 महिलाएं जेई को घेरकर धक्के मार रही हैं और चिल्लाते हुए कह रही हैं, “हाथ कैसे लगाया, कौन है तू… क्या है तू…”। इसी बीच कुछ महिलाओं ने जेई का कॉलर पकड़कर उन्हें खींचना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ पुरुषों ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से अधिकारी को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया।

जेई बोले- भड़ास निकालने के लिए लगाए झूठे आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला

दूसरी ओर, जेई शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि वे तो सिर्फ जनता की बिजली से जुड़ी समस्या को सुनने और उसका समाधान करने के लिए इस्माइलपुर एरिया में गए थे, लेकिन लोगों ने अपनी भड़ास निकालने के लिए उन पर यह झूठा लांछन लगा दिया।

हंगामे के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली कट से नाराज लोगों ने सड़क जाम की थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवा दिया है। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति को दोबारा बहाल करने के काम में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें–  Faridabad News: फरीदाबाद में मौत का कुआं बनी सड़क: सीवर के गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरे दो युवक, मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।