Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Faridkot News: फरीदकोट में घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या, सरकारी शिक्षक पति लौटे तो खून से लथपथ मिला शव

Faridkot News: फरीदकोट में घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या, सरकारी शिक्षक पति लौटे तो खून से लथपथ मिला शव

फरीदकोट में घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Faridkot News: पंजाब के फरीदकोट शहर के मोहल्ला जानिया में सोमवार दोपहर एक महिला की घर के अंदर हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। सरकारी शिक्षक पति जब स्कूल से ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। बाद में घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में महिला के गले और हाथों पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पति ने पड़ोसियों की मदद से खोला घर

विज्ञापन

मृतका की पहचान नीतू कालड़ा (43) के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रदीप कालड़ा और दो बच्चों के साथ फरीदकोट के मोहल्ला जानिया में रहती थीं। पुलिस को दिए बयान में सरकारी शिक्षक प्रदीप कालड़ा ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह स्कूल चले गए थे। दोनों बच्चे भी पढ़ाई के लिए स्कूल गए हुए थे और घर में नीतू अकेली थीं। दोपहर में जब वह घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था।

गले और हाथों पर मिले गहरे घाव

पुलिस के अनुसार मृतका के गले और हाथों पर तेजधार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि शव के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने इस संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है और कहा है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस, डीएसपी तरलोचन सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पति प्रदीप कालड़ा ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। पुलिस अब परिवार, परिचितों और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वारदात दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच हुई प्रतीत होती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।