Breaking News
Haryana Sports News: मुए थाई चैंपियनशिप में हरियाणा का जलवा, जीते 34 गोल्ड समेत 62 पदक, लगातार दूसरी बार बने चैंपियनग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, पूजा के लिए फूल तोड़ने समय बालकनी से पैर फिसलाKaithal Truck Accident Fire: कैथल में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया मिथनॉल से भरा वाहन, आग में जिंदा जला ड्राइवरतरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तारHaryana Sports News: मुए थाई चैंपियनशिप में हरियाणा का जलवा, जीते 34 गोल्ड समेत 62 पदक, लगातार दूसरी बार बने चैंपियनग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, पूजा के लिए फूल तोड़ने समय बालकनी से पैर फिसलाKaithal Truck Accident Fire: कैथल में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया मिथनॉल से भरा वाहन, आग में जिंदा जला ड्राइवरतरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

E-Rickshaw Desi Jugaad: ई-रिक्शा के पीछे हल बांधकर जोत डाला पूरा खेत, किसान के इस देसी जुगाड़ को देख आनंद महिंद्रा भी हो जाएंगे हैरान

E-Rickshaw Desi Jugaad: ई-रिक्शा के पीछे हल बांधकर जोत डाला पूरा खेत, किसान के इस देसी जुगाड़ को देख आनंद महिंद्रा भी हो जाएंगे हैरान

जब खेत में ट्रैक्टर की जगह दौड़ा ई-रिक्शा, मिट्टी चीरते हुए आगे बढ़ी ‘टिर्री’, देखें वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

E-Rickshaw Desi Jugaad: भारतीयों के ‘देसी जुगाड़’ का कोई सानी नहीं है और इंटरनेट की दुनिया ऐसे कारनामों से पटी पड़ी है। ताजा मामला खेती-किसानी से जुड़ा है, जहां एक किसान ने पैसे और संसाधन बचाने के लिए ऐसा दिमाग दौड़ाया कि बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी सोच में पड़ जाएं।

आमतौर पर जिस खेत की जुताई के लिए भारी-भरकम और शक्तिशाली ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाता है, वहां एक शख्स ने सवारी ढोने वाले थ्री-व्हीलर यानी ई-रिक्शा को ही रणक्षेत्र में उतार दिया। इस अनोखे नजारे का वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग भारतीय दिमाग का लोहा मान रहे हैं।

विज्ञापन

हल बांधा और चल पड़ा ई-रिक्शा

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Heena895 नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत एक सामान्य से दिखने वाले खेत से होती है। लेकिन अगले ही पल फ्रेम में एक नीले-लाल रंग का ई-रिक्शा दाखिल होता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ई-रिक्शा के पिछले हिस्से में लोहे का कल्टीवेटर (हल) मजबूती से वेल्ड किया गया है।

जैसे ही चालक ई-रिक्शा का एक्सीलेटर खींचता है, वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ने लगता है और पीछे लगा हल मिट्टी की परतों को चीरते हुए खेत को जोतने लगता है। इस नजारे ने पहली नजर में राहगीरों और अब नेटिजन्स को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।

तारीफों के बीच तकनीकी हिदायत भी जरूरी

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स इसे ‘इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स’ का सटीक उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि महंगे होते डीजल के दौर में छोटे किसानों के लिए यह एक किफायती विकल्प हो सकता है। हालांकि, ऑटोमोबाइल और कृषि विशेषज्ञों ने इस पर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जानकारों का कहना है कि ई-रिक्शा की मोटर और चेसिस को सवारी या हल्का सामान ढोने के लिए डिजाइन किया जाता है। खेत की गीली और सख्त मिट्टी को खींचने से इसकी मोटर पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा, जिससे वाहन के जल्दी खराब होने या बैटरी ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। खैर, नफे-नुकसान से इतर इस वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया का मनोरंजन भरपूर किया है।

यह भी पढ़ें– Rickshaw Crocodile Viral: ऑटो की छत पर बंधा दिखा मगरमच्छ, रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो का सच क्या है?

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।