Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Fatehabad News: फतेहाबाद में पिता ने 5 साल की मासूम बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका, पंजाब में मिला शव

Fatehabad News: फतेहाबाद में पिता ने 5 साल की मासूम बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका, पंजाब में मिला शव

5 साल की बेटी को स्कूल से लाकर भाखड़ा नहर में फेंका, पंजाब में मिला शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां खुन्नन गांव में एक पिता ने अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी को जिंदा भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वारदात के वक्त बच्ची के कंधे पर उसका स्कूल बैग भी टंगा हुआ था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है।

स्कूल से छुट्टी कराकर 30 किमी दूर ले गया कलयुगी पिता

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खुन्नन गांव का रहने वाला गुरप्रीत बुधवार को अचानक अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर (5) के स्कूल पहुंचा। वह बच्ची को छुट्टी कराकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर जाने के बजाय करीब 30 किलोमीटर दूर रोझांवाली ले गया। वहां पहुंचते ही उसने बिना किसी रहम के मासूम गुरनवाज को स्कूल बैग सहित भाखड़ा नहर की तेज धारा में फेंक दिया।

इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधा अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। पिता के मुंह से यह सुनते ही परिवार के पांव तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ और शुरुआती छानबीन में परिजनों ने खुलासा किया कि आरोपी गुरप्रीत पिछले कई सालों से गंभीर मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा है, जिसका इलाज भी चल रहा था।

SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, पंजाब में मिला मासूम का शव

घटना की जानकारी मिलते ही फतेहाबाद की सदर पुलिस हरकत में आई और हिसार से SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की गोताखोर टीमों को मौके पर बुलाया गया। भाखड़ा नहर के तेज बहाव में कई घंटों तक चले गहन तलाशी अभियान के बाद आखिरकार बच्ची का शव हरियाणा की सीमा पार पंजाब के फतेहपुर इलाके के पास तैरता हुआ मिला।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। इस दिल दहला देने वाले मामले पर सदर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की हर एंगल से बारीक तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मानसून की सुस्ती, 16 जुलाई तक 24% कम हुई बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।