Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Fatehabad News: फतेहाबाद में बदमाशों का नंगा नाच, शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन का हाथ काटा

Fatehabad News: फतेहाबाद में बदमाशों का नंगा नाच, शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन का हाथ काटा

रतिया में डबल लूट से हड़कंप: गंडासा और पिस्तौल लेकर घुसे नकाबपोश, दो शराब ठेके लूटे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात रतिया क्षेत्र में भारी कोहराम मचाया। बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पहले गांव घासवा के शराब ठेके पर सरेआम फायरिंग और जानलेवा हमला किया, और फिर कुछ ही दूरी पर स्थित गांव रूपावाली के ठेके को भी निशाना बनाया।

इस खौफनाक वारदात में घासवा ठेके पर तैनात सेल्समैन और उसका भाई लहूलुहान हो गए। बदमाशों ने सेल्समैन पर गंडासे से इतनी बेरहमी से वार किया कि उसके दाहिने हाथ की कलाई कटकर लटक गई।

विज्ञापन

पिस्तौल और तलवारें चमकाते हुए घुसे अंदर, कलाई काटकर लूटी नकदी

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कुला निवासी मुकेश ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपने भाई रणजीत सिंह से मिलने घासवा स्थित ठेके पर गया था। उसी दौरान अचानक पहुंचे तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खुलवाया। एक के हाथ में देसी कट्टा, दूसरे के पास गंडासा और तीसरे के हाथ में नंगी तलवार थी।

अंदर घुसते ही पिस्तौल वाले बदमाश ने दो राउंड फायर झोंक दिए, जिससे ठेके के अंदर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच दूसरे आरोपी ने गंडासे से रणजीत पर लगातार 5-6 वार किए। भाई को बचाने कूदे मुकेश को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद बदमाश गल्ले में रखे करीब 30 से 40 हजार रुपये समेटकर हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले।

रतिया अस्पताल से अग्रोहा रेफर, इलाके में पसरा खौफ

लूटपाट और आतिशबाज़ी की आवाज़ सुनकर जब तक आस-पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होते, तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों लहूलुहान भाइयों को रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रणजीत की नाजुक हालत और हाथ की कलाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों के ठेकों पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

सदर थाना पुलिस जांच में जुटी; प्रभारी बोले- जल्द सलाखों के पीछे होंगे आरोपी

वारदात की भनक लगते ही रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मुकेश के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और डकैती सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि रूपावाली गांव में हुई दूसरी वारदात को भी इसी गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपियों की टोह लेने के लिए पुलिस की कई स्पेशल टीमें गठित की गई हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम में रफ़्तार का तांडव, बलेनो कार ने दो युवकों को हवा में उछाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।