Breaking News
Sirsa News: सिरसा में दिनदहाड़े मर्डर, जमाल गांव के सोलर प्लांट में घुसकर ठेकेदार को भुना, 3 हमलावर फरारNarnaul : साइबर पुलिस की कार्रवाई, ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi : बाजरा की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, ज्ञापन सौंपाYamunanagar News: यमुनानगर में एंबुलेंस चालक को जिम के बाहर बैट और डंडों से पीटा, कट्टा ताना, पुलिस पर उल्टा केस दर्ज करने का आरोपNarnaul : सीहमा, बामनवास खेता और नांगल हरनाथ में चौकीदार के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रितSirsa News: सिरसा में दिनदहाड़े मर्डर, जमाल गांव के सोलर प्लांट में घुसकर ठेकेदार को भुना, 3 हमलावर फरारNarnaul : साइबर पुलिस की कार्रवाई, ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तारAteli Mandi : बाजरा की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग, ज्ञापन सौंपाYamunanagar News: यमुनानगर में एंबुलेंस चालक को जिम के बाहर बैट और डंडों से पीटा, कट्टा ताना, पुलिस पर उल्टा केस दर्ज करने का आरोपNarnaul : सीहमा, बामनवास खेता और नांगल हरनाथ में चौकीदार के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Guhla Police Encounter: गुहला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

GGaganpreet Kaur
Guhla Police Encounter: गुहला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

गुहला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Guhla Police Encounter: कैथल जिले के गुहला थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपराधियों की धरपकड़ के लिए निकली एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम और एक इनामी/वांछित बदमाश के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। बाबकपुर गांव के नजदीक घने जंगल के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में एक गोली सीधे एएसआई अजीत सिंह की छाती पर जा लगी। हालांकि, गनीमत यह रही कि एएसआई ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई।

इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के घुटने में लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के अलीपुर निवासी कृपाल उर्फ बल्लू के रूप में हुई है, जो इलाके में चोरी और छीना-झपटी की कई वारदातों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर घेराबंदी, जंगल की तरफ भागते हुए चलाई गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एवीटी स्टाफ के एएसआई अजीत सिंह, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक, एएसआई संदीप और सिपाही सरवन कुमार की टीम सरकारी वाहन से गुहला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि शातिर अपराधी कृपाल उर्फ बल्लू बाबकपुर से रता खेड़ा जाने वाले रास्ते पर जंगल के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है और उसके पास अवैध असलहा भी मौजूद है।

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने अपनी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी।

सीएचसी से कैथल अस्पताल रेफर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी कृपाल को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गुहला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागरिक अस्पताल कैथल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल में पुलिस कस्टडी के बीच उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दलबल के साथ मौके का मुआयना किया। वारदात स्थल पर फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से प्रयुक्त कारतूस, बाइक और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में 38.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 6 अक्टूबर से बारिश और आंधी का अलर्ट

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।