Breaking News
Rashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीका

Gurdaspur News : धारीवाल में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लापरवाही, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

Gurdaspur News : धारीवाल में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लापरवाही, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

धारीवाल में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लापरवाही, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: गुलशन कुमार

Gurdaspur News : धारीवाल शहर के बीच से गुजरने वाली मुख्य जी.टी. रोड को दोनों तरफ पांच-पांच फीट चौड़ा करने का चल रहा काम इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार की कथित लापरवाही और मनमाने रवैये के कारण शहरवासियों, दुकानदारों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह है कि विकास कार्यों के नाम पर लोगों को राहत मिलने के बजाय मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।

आगे दौड़ो और पीछे छोड़ो की नीति

स्थानीय नागरिकों विकास बब्बर, गुरनाम सिंह नागी, हरजीत सिंह पम्मा, गोरख नाथ, चेतन कुमार, राकेश महाजन और हरदेव सिंह समेत कई अन्य लोगों ने इस कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार मौके पर “आगे दौड़ो और पीछे छोड़ो” की नीति पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

मशीनों के जरिए सड़क के किनारों की खुदाई करने के बाद वहां जेसीबी और ट्रकों से सिर्फ बजरी डालकर छोड़ दी जाती है। उसे ठीक से कॉम्पैक्ट या पक्का करने के बजाय ठेकेदार आगे के हिस्से में फिर से खुदाई शुरू कर देता है। मुख्य बाजार समेत कई संवेदनशील जगहों पर खोदे गए गड्ढे महीनों से अधूरे पड़े हैं और सड़क पर बजरी फैली हुई है।

हादसे को दावत देती उड़ती बजरी

सड़क पर बिखरी पड़ी यह असमतल बजरी अब बड़े खतरे का सबब बनती जा रही है। जब इस रास्ते से भारी वाहन गुजरते हैं, तो उनके टायरों के नीचे आकर बजरी के नुकीले टुकड़े रॉकेट की तरह उछलते हैं और आसपास से गुजरने वाले राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों को जख्मी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरा सी चूक किसी भी दिन किसी बड़े और भयानक सड़क हादसे को न्योता दे सकती है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण एजेंसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग

गुस्साए शहरवासियों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस लापरवाह ठेकेदार को तुरंत कड़े निर्देश दिए जाएं।

लोगों की मांग है कि पहले मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में छोड़े गए अधूरे गड्ढों को कायदे से भरा जाए, सड़क को समतल किया जाए और उसके बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

Sukhbir Singh Badal SIT के सामने पेश नहीं हुए, बहबल कलां गोलीकांड में होनी थी पूछताछ

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।