Breaking News
Warren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम

Gurugram Auto Viral: गुरुग्राम में एक ही ऑटो में ठूंसकर बिठाए 24 लोग, छत पर बैठकर सोहना एलिवेटेड पर सफर

Gurugram Auto Viral: गुरुग्राम में एक ही ऑटो में ठूंसकर बिठाए 24 लोग, छत पर बैठकर सोहना एलिवेटेड पर सफर

गुरुग्राम में एक ही ऑटो में ठूंसकर बिठाए 24 लोग, छत पर बैठकर सोहना एलिवेटेड पर सफर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Auto Viral: साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के दावों की हवा निकालता एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा सा थ्री-व्हीलर ऑटो आम सवारी वाहन कम और ‘डबल डेकर यमराज एक्सप्रेस’ ज़्यादा नजर आ रहा है। ऑटो चालकों की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत देती साफ दिख रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस जोखिम भरे सफर पर ट्रैफ़िक पुलिस की नज़र तक नहीं पड़ी।

छत से लेकर पीछे तक लटके दिखे लोग, सोहना की तरफ जा रहे थे खिलाड़ी

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि ऑटो के भीतर जब तिल रखने की भी जगह नहीं बची, तो सवारियों को ऑटो की छत और पिछले हिस्से पर बिठा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस ऑटो में दो दर्जन के करीब खिलाड़ी सवार थे, जो गुरुग्राम से सोहना की ओर जा रहे थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच इस तरह जान जोखिम में डालकर सफर करना न सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए खतरनाक था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था।

नो-एंट्री ज़ोन में घुसा बिना नंबर प्लेट का ऑटो, उठ रहे सुरक्षा पर सवाल

इस पूरी घटना का सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस ‘गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर’ पर यह ऑटो फर्राटा भर रहा था, वहां तीन पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी (बैन) है। इसके बावजूद खचाखच भरा ऑटो न केवल प्रतिबंधित फ्लाईओवर पर चढ़ गया, बल्कि दूर तक दौड़ता भी रहा। यही नहीं, दावे के मुताबिक इस ऑटो पर आगे या पीछे कोई नंबर प्लेट भी नज़र नहीं आ रही थी। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि बिना नंबर प्लेट के ऐसा खतरनाक वाहन पुलिस नाकों और सीसीटीवी कैमरों की नज़र से कैसे बच निकला?

जल्दबाजी और लापरवाही पड़ सकती है भारी, पुलिस कार्रवाई का इंतज़ार

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़े से वक्त और पैसे बचाने के चक्कर में अक्सर इस तरह जान पर खेल कर सफर किया जाता है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक यातायात पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से वाहन चालक के खिलाफ की गई किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना यह होगा कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर बिना नंबर प्लेट वाले इस ऑटो और इसके ड्राइवर की पहचान कर क्या सख्त कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें– Bird Sound Viral: 12 साल का यह बच्चा निकालता है 130 पक्षियों की हूबहू आवाज, बर्ड ऐप भी खा जाता है धोखा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।