Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी जख्मी

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी जख्मी

आधी रात को दहली साइबर सिटी, रंगदारी मांगने आए बदमाशों और क्राइम ब्रांच में सीधी मुठभेड़, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Encounter: गुरुग्राम का बेहद सुरक्षित और पॉश माना जाने वाला सुशांत लोक इलाका गुरुवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक युद्ध का मैदान बन गया। वारदात की शुरुआत तब हुई जब आधुनिक और स्वचालित हथियारों से लैस पांच बदमाश एक काले रंग की स्कॉर्पियो (जिस पर फर्जी नंबर प्लेट HR-26 EU6708 लगी थी) से रियल एस्टेट कारोबारी विशाल बेरी के ब्लॉक-ए स्थित आवास पर पहुंचे।

विशाल बेरी, जिनके दिवंगत पिता गुरुग्राम की एक निजी यूनिवर्सिटी के संस्थापक रह चुके हैं, उस समय घर में अकेले थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही हवाई फायरिंग की और विशाल को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। उनका इरादा मोटी रंगदारी वसूलने का था। लेकिन इसी बीच पीड़ित विशाल ने सूझबूझ दिखाई और मौका पाकर किसी तरह गुरुग्राम पुलिस को फोन खटखटा दिया।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा, आत्मसमर्पण के बदले बदमाशों ने खोल दिया मोर्चा

कारोबारी के घर में शूटरों के घुसने और बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही गुरुग्राम पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना वक्त गंवाए सुशांत लोक की तरफ दौड़ लगा दी और देखते ही देखते विशाल बेरी के पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया।

एसीपी सदर सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए बदमाशों को हथियार डालकर सरेंडर करने की चेतावनी दी। मगर, खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर ही सीधी फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के पास मौजूद आधुनिक हथियारों से हो रही अंधाधुंध गोलाबारी का जवाब देने के लिए पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।

50 राउंड फायरिंग, चार शूटरों का अंत और तीन जांबाज पुलिसकर्मी जख्मी

इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। दोनों ओर से करीब 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं। रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों में लोग सहम गए। एसीपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांचों बदमाशों को गोलियां लगीं। इनमें से रोहतक के रहने वाले अंकित, नितिन, आर्यन और फतेहाबाद के रहने वाले दीपा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गुरुग्राम के कोटा बिसर गांव का रहने वाला पांचवां बदमाश शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस खूनी मुठभेड़ में बदमाशों का लोहा लेते हुए क्राइम ब्रांच के जांबाज एएसआई सुनील, सिपाही मंजीत और सिपाही शमशेर भी गोलियों का शिकार हुए। सभी घायल पुलिसकर्मियों और शूटर शिवम को तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और हथियारों का जखीरा जब्त कर लिया है।

सात समंदर पार से चल रहा है रंगदारी का खेल; डार्क वेब और वॉट्सएप कॉलिंग का जाल

हरियाणा एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो इस पूरी खूनी इबारत की स्क्रिप्ट भारत में नहीं, बल्कि विदेश में लिखी गई थी। पुलिस को शक है कि कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल साल 2023 में भारत छोड़कर दुबई भागा था और इस समय वह लंदन या अमेरिका में बैठकर अपना सिंडिकेट चला रहा है।

नांदल गैंग का गुरुग्राम के उद्योगपतियों और कारोबारियों पर यह कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले 14 जुलाई 2025 को इसी गैंग ने हरियाणवी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर सेक्टर-71 में जानलेवा हमला करवाया था। यही नहीं, 4 अगस्त को सेक्टर-77 में हुए फाइनेंसर रोहित शोकीन हत्याकांड के तार भी इसी नांदल से जुड़े हैं, जिसमें हत्या से कुछ घंटे पहले दीपक नांदल ने लंदन से वॉट्सएप कॉल कर रोहित को पाम हिल्स सोसाइटी के पास बुलाया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए इंटरनेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसियों की मदद लेने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें–  Faridabad News: फरीदाबाद में मौत का कुआं बनी सड़क: सीवर के गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरे दो युवक, मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।