Breaking News
Karnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्जKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्ज

Gurugram Landslide: गुरुग्राम के इकलौते हिल स्टेशन ‘लेपर्ड ट्रेल’ में लैंडस्लाइड, पर्यटकों में मचा हड़कंप

Gurugram Landslide: गुरुग्राम के इकलौते हिल स्टेशन 'लेपर्ड ट्रेल' में लैंडस्लाइड, पर्यटकों में मचा हड़कंप

गुरुग्राम के इकलौते हिल स्टेशन ‘लेपर्ड ट्रेल’ में लैंडस्लाइड, पर्यटकों में मचा हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Landslide: दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण जहां एक तरफ गुरुग्राम की सड़कें जलमग्न होकर वैश्विक चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर की अरावली पहाड़ियों से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

गुड़गांव के इकलौते हिल स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाले ‘लेपर्ड ट्रेल’ में अरावली पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड जैसे ऊंचे पहाड़ी राज्यों में देखे जाने वाले इस तरह के भूस्खलन को अरावली के जंगलों में देखकर हर कोई दंग है।

विज्ञापन

पर्यटकों के सामने खिसकी पहाड़ी, कैमरे में कैद हुआ मंजर

यह वाकया उस समय हुआ जब वीकेंड पर लेपर्ड ट्रेल घूमने आए कुछ पर्यटक अरावली की खूबसूरत वादियों में फोटोग्राफी और रील्स बना रहे थे। इसी दौरान एकाएक पहाड़ का ऊपरी हिस्सा दरकने लगा और बड़ा-बड़ा मलबा नीचे की तरफ खिसकने लगा।

गनीमत यह रही कि मलबा मुख्य सड़क तक नहीं पहुंचा और पहाड़ी के ढलान पर ही थम गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहां मौजूद पर्यटकों ने इस खौफनाक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

15 मिनट तक थमी रही गाड़ियों की रफ्तार, एहतियातन रोका यातायात

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि मलबा गिरते ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने समझदारी दिखाई और तुरंत अपनी गाड़ियों के ब्रेक लगा दिए। सुरक्षा के लिहाज से करीब 15 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पहाड़ी का कोई और हिस्सा न ढहे। जब स्थिति सामान्य हुई और मलबे का गिरना बंद हुआ, तब जाकर चालकों ने बेहद सावधानी के साथ अपने वाहनों को वहां से निकाला।

कौतूहल बना अरावली का लैंडस्लाइड, घटना देखने पहुंच रहे लोग

आमतौर पर अरावली की सूखी पहाड़ियों में भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को नहीं मिलतीं। लेकिन इस अनूठी घटना की खबर फैलते ही लेपर्ड ट्रेल पर पर्यटकों की आवाजाही पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। लोग न सिर्फ मौसम और हरियाली का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं, बल्कि उस खास जगह को भी देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं जहां भूस्खलन हुआ था। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने बारिश के मौसम को देखते हुए पर्यटकों से अरावली के कच्चे रास्तों और ढलानों के करीब न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।