Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram News: बसई एन्क्लेव में कूड़ा फेंकने पर खूनी संघर्ष, महिला को सड़क पर पटक कर लाठियों से पीटा

Gurugram News: बसई एन्क्लेव में कूड़ा फेंकने पर खूनी संघर्ष, महिला को सड़क पर पटक कर लाठियों से पीटा

लातों से महिला को पीटता रहा युवक, तमाशा देखती रही कॉलोनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: गुरुग्राम का बसई एन्क्लेव पार्ट-2 गुरुवार की शाम एक अखाड़े में तब्दील हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कॉलोनी की ही एक महिला ने जब दूसरे के घर के सामने कथित तौर पर कूड़ा फेंक दिया, तो वहां रहने वाली निशा नाम की महिला ने इस पर आपत्ति जताई।

यह मामूली सी बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी परिवार की कई महिलाएं और युवक लाठी-डंडों के साथ घर से बाहर निकल आए। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला कुछ ही पलों में हिंसक झड़प में बदल गया, जिसने पूरी कॉलोनी को सहमा दिया।

विज्ञापन

सड़क पर पटककर बाल नोंचे, युवक बरसाता रहा लाठियां

इस पूरी वारदात का एक मिनट का जो वीडियो सामने आया है, वह कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाला है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पड़ोस की महिलाओं ने निशा को चारों तरफ से घेर रखा है।

इसी बीच एक सिरफिरा युवक हाथ में मोटा डंडा लेकर आता है और बिना सोचे-समझे निशा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर देता है। जुल्म की हद तब पार हो गई जब एक अन्य महिला ने निशा के बाल पकड़कर उसे पूरी ताकत से कंक्रीट की सड़क पर दे मारा।

वीडियो की खौफनाक हकीकत: जमीन पर बेबस पड़ी निशा जब खुद को बचाने के लिए हमलावर महिला के पैर पकड़ने की कोशिश करती है, तो आरोपी युवक उस पर लातों की बौछार कर देता है। चीख-पुकार सुनकर निशा के परिवार की एक युवती उसे बचाने के लिए दौड़ती हुई आती है और हमलावरों से भिड़ जाती है। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कई और लोग वहां जमा हो जाते हैं। काफी देर तक चले इस तमाशे के बाद बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया गया।

लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर उठ रहे सवाल

हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद परिजनों ने खून से लथपथ निशा को तुरंत संभाला और एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया। परिजनों का कहना है कि निशा की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे काफी गहरी चोटें आई हैं।

इस बीच, पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी गई थी, लेकिन रसूखदारों के दबाव में पुलिस आरोपियों पर हाथ डालने से कतरा रही है।

दूसरी ओर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर-10 थाना के एसएचओ (SHO) दिलबाग सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता के आधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद कानून के मुताबिक सख्त से सख्त धाराएं लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।