Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के फर्जी अफसर बनकर डाली रेड, 25 लाख की रंगदारी मांगने पर 4 गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के फर्जी अफसर बनकर डाली रेड, 25 लाख की रंगदारी मांगने पर 4 गिरफ्तार

गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के फर्जी अफसर बनकर डाली रेड, 25 लाख की रंगदारी मांगने पर 4 गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में शातिर ठगों और रंगदारों का एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-86 स्थित अंसल हाइट्स सोसायटी के एक फ्लैट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम का फर्जी अफसर बनकर घुसे गिरोह ने युवकों को बंधक बना लिया।

आरोपियों ने केस में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। हालांकि, एक पीड़ित की समझदारी से फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया और पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन

गेट-टुगेदर पार्टी के दौरान जबरन घुसे फर्जी अफसर

घटना 29 और 30 जुलाई की दरमियानी रात की है। अंसल हाइट्स सोसायटी के एक फ्लैट में कुछ युवक आपस में गेट-टुगेदर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने फ्लैट की घंटी बजाई। जैसे ही दरवाजा खुला, महिला के साथ 5 अन्य लोग धड़ाधड़ अंदर घुस आए।

खुद को दिल्ली पुलिस का बड़ा अधिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां अवैध गतिविधियों की सूचना पर रेड मारी गई है। इसके बाद आरोपियों ने फ्लैट में मौजूद युवकों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी और मामला रफा-दफा करने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग रख दी।

लोकेशन से खुला राज, रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

रंगदारी की रकम जुटाने के लिए आरोपियों ने पीड़ित के एक साथी ‘सागर’ को अपने साथ बाहर भेज दिया, जबकि बाकी लोगों को गनपॉइंट और डर के साए में बंधक बनाए रखा।

रास्ते में सागर को इन कथित पुलिस अफसरों की हरकतों पर शक हुआ। उसने बड़ी ही चालाकी से अपने अन्य दोस्तों को फोन कर अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर दी। लोकेशन ट्रैक करते हुए जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो आरोपियों की पोल खुल गई। घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोचकर तुरंत खेड़की दौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि गिरोह का सरगना ऋषि मौके से भाग निकला।

फर्जी आईडी कार्ड से रचा गया था पूरा खेल

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फरार मास्टरमाइंड ऋषि को पता था कि शिकायतकर्ता एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है और अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करता है। इसी का फायदा उठाने के लिए उसने फर्जी दिल्ली पुलिस की रेड का प्लान तैयार किया।

ऋषि ने ही गिरोह के सदस्यों को दिल्ली पुलिस के 3 फर्जी पहचान पत्र (ID Cards) मुहैया कराए थे। महिला आरोपी स्नेहा उर्फ सना ने दरवाजा खुलवाया था ताकि अंदर बैठे लोगों को किसी तरह का शक न हो।

तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, सरगना की तलाश तेज

खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सतविंद्र, टीनू, नवीन और स्नेहा उर्फ सना को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने महिला आरोपी स्नेहा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि तीनों पुरुष आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

गुरुग्राम पुलिस अब फरार सरगना ऋषि की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दिल्ली पुलिस के ये फर्जी पहचान पत्र कहां तैयार कराए गए थे।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।