Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम हाईवे पर बड़ा बवाल, Zepto डिलीवरी बॉय को डंपर ने रौंदा, नाराज साथियों ने 3 घंटे जाम किया NH-48

Gurugram News: गुरुग्राम हाईवे पर बड़ा बवाल, Zepto डिलीवरी बॉय को डंपर ने रौंदा, नाराज साथियों ने 3 घंटे जाम किया NH-48

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 4 किलोमीटर लंबा जाम, गुरुग्राम में डिलीवरी बॉयज का पुलिस के सामने जोरदार हंगामा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में गुरुवार की सुबह एक तरफ जहां लोग दफ्तरों के लिए निकल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नेशनल हाईवे-48 पर एक खौफनाक हादसे के बाद जमकर बवाल काटा गया।

खेड़की दौला टोल प्लाजा के ठीक आगे एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार ग्रॉसरी प्रोवाइडर कंपनी ‘जेप्टो’ के डिलीवरी बॉय को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक ने इंसानियत दिखाने की बजाय वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़ा और मौके से रफूचक्कर हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक ने कुछ ही मिनटों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था और गुरुग्राम में किराए पर रहकर पिछले दो सालों से जेप्टो के लिए काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे अनिल अपनी पीठ पर जेप्टो का बैग टांगे ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था, तभी मौत बनकर आए डंपर ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल सीधे डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया।

एम्बुलेंस की देरी पर फूटा साथी राइडर्स का गुस्सा, पुलिस से हुई हाथापाई

इस दिल दहला देने वाले हादसे की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और कंपनी के ग्रुप्स पर फैली, देखते ही देखते हाईवे पर सैकड़ों डिलीवरी राइडर्स का हुजूम इकट्ठा हो गया। मौके पर मौजूद राइडर्स का आरोप था कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को फोन किया गया था, लेकिन एम्बुलेंस और पुलिस की टीम बेहद देरी से पहुंची, जबकि सबसे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां आई। इस लापरवाही को देखकर साथी राइडर्स का गुस्सा भड़क गया।

आक्रोशित युवकों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शव उठाने से साफ रोक दिया। इस बीच जब एम्बुलेंस स्टाफ के एक सदस्य ने शव को डंपर के नीचे से निकालने की कोशिश की, तो गुस्साए राइडर्स ने उसे पीछे खदेड़ दिया और वहां हल्की हाथापाई की नौबत भी आ गई। डिलीवरी बॉयज का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि कंपनियों में उनकी सुरक्षा और सड़कों पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर कोई नकेल नहीं कसी जा रही है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, होम डिलीवरी सेवाएं भी थमीं

हाईवे पर हुए इस जबर्दस्त हंगामे और शव को सड़क से न हटाने देने की जिद के कारण एनएच-48 पर मानेसर और जयपुर की तरफ जाने वाली लेन पूरी तरह ब्लॉक हो गई। सुबह का वक्त होने के कारण दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोग और व्यावसायिक वाहन जहां के तहां फंस गए, जिससे देखते ही देखते करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस हंगामे के चलते शहर के एक बड़े हिस्से में सुबह के समय ग्रॉसरी और फूड डिलीवरी की सेवाएं भी पूरी तरह चरमरा गईं।

हालात बिगड़ते देख खेड़की दौला थाना पुलिस के आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत और कड़ी कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे राइडर्स को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

खेड़की दौला थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Sonipat Road Accident: गन्नौर में पंक्चर टायर बदलते समय बड़ा हादसा, दो दोस्तों की मौके पर गई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।