Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram News: किसानों और व्यापारियों की बल्ले-बल्ले पटौदी की 40 सड़कों का बदलेगा भाग्य

Gurugram News: किसानों और व्यापारियों की बल्ले-बल्ले पटौदी की 40 सड़कों का बदलेगा भाग्य

पटौदी-हेलीमंडी रूट सहित इन 40 लिंक रोड्स का होगा सुदृढ़ीकरण, देखें पूरी लिस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में करीब 37 किलोमीटर लंबाई की 40 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विशेष मरम्मत कार्यों को मंजूरी दी है। इन सड़कों पर निर्माण कार्य मानसून समाप्त होने के बाद शुरू होगा। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सरकार की ओर से इन सभी सड़कों को जल्द से जल्द कामों को तेजी लेना की तैयारी कर रहा है। अभी स्थानीय लोगों व किसानों की ओर से जमीन के बारे में जानकारी ले रही है।

विज्ञापन

पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि खोड़ से हेड़ाहेड़ी जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। स्थानीय लोगों की मांग पर इस सड़क के पुनर्निर्माण को भी स्वीकृति मिल गई है।

स्वीकृत परियोजना के तहत हेलीमंडी-मेहचाना रोड से खेड़ा खुरमपुर शिव मंदिर, नानू खुर्द संपर्क मार्ग, गुरुग्राम-पटौदी रोड से खवासपुर, गोरियावास लिंक रोड, बापस स्कूल से ढाणी तीतरपुर, एचएनपीपी रोड से भोड़ाखुर्द, पटौदी रेस्ट हाउस रोड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी लिंक रोड, मुसेदपुर, ततारपुर, लोकरी-ढाकिया, डूमा याकूबपुर-हरिनगर, लोकरा-मऊ, धानी सिलारपुर, बृजपुरा, दौलताबाद, बापस-रेलवे क्रॉसिंग, भोड़ाकलां की आंतरिक सड़क, डाडावास फिरनी, खोड़-गदाईपुर, कासन-पंचगांव, पटौदी-खंडेवला वाया रामपुरा और सांपका रोड सहित कई मार्गों का सुधार किया जाएगा।

इसके अलावा जौड़ी खुर्द रोड, जनौला रोड, पंचगांव-जमालपुर से ताजनगर-जोनियावास, मौजाबाद-जैतपुर-रेहनवा, मालाहेड़ा-खोड़-रोहडाई, मौजाबाद-जाटोली, बलेवा लिंक रोड, भोड़ाकलां-घोषगढ़ रोड, नरहेड़ा रोड, मालपुरा-लोकरा-मऊ रोड, हेलीमंडी-फरुखनगर वाया खंडेवला, एचएनपीपी रोड से लांगड़ा, रामपुरा-कोटा खंडेवला वाया नौरंगपुर तथा एमईएस रोड से ग्वालियर तक के मार्गों का भी सुदृढ़ीकरण होगा।

विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भी बेहतर सड़क नेटवर्क का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि टोडापुर-रामपुर और जाटौली-मिर्जापुर सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, वर्षा जल निकासी, फुटपाथ और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।