Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Gurugram News: 40 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ पकड़ा गया चार्टर्ड प्लेन का पायलट, लग्जरी कार से लाता था खेप

Gurugram News: 40 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ पकड़ा गया चार्टर्ड प्लेन का पायलट, लग्जरी कार से लाता था खेप

40 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ पकड़ा गया चार्टर्ड प्लेन का पायलट, लग्जरी कार से लाता था खेप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में नशे के काले कारोबार का एक बेहद हैरान कर देने वाला और हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक नामी प्राइवेट फर्म में चार्टर्ड प्लेन उड़ाने वाले पायलट को भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स के साथ धर दबोचा। आरोपी अपनी लग्जरी कार में नोएडा से 814 ग्राम एमडीएमए (MDMA) की खेप छिपाकर ला रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अरशद के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम की लैंडमार्क सोसायटी में रह रहा था। आरोपी के पास कमर्शियल एयर पायलट का वैध लाइसेंस है। वह पहले एक नामी प्राइवेट एयरलाइन में सेवाएं दे चुका है और वर्तमान में वीआईपी चार्टर्ड प्लेन उड़ाता है। पुलिस के मुताबिक, अरशद अपनी इस सम्मानित नौकरी और उड़ानों की आड़ में लंबे समय से अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन

नाकाबंदी कर सेक्टर-103 में दबोचा, तलाशी में मिली भारी मात्रा में ‘मॉली’

क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दिल्ली-एनसीआर के बड़े तस्करों से एमडीएमए की बड़ी खेप लेकर लग्जरी गाड़ी में गुरुग्राम की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेक्टर-103 के पास जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार की सघन जांच के दौरान 814 ग्राम कमर्शियल क्वांटिटी में एमडीएमए (जिसे आम बोलचाल में एक्सटेसी या मॉली भी कहा जाता है) बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पायलट ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं। अरशद ने कबूल किया कि वह शुरुआत में खुद इस सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करता था। धीरे-धीरे उसे इस नशे की इतनी सख्त लत लग गई कि उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। नशे की भारी मांग और पैसों की तंगी को पूरा करने के लिए उसने खुद तस्कर बनने का रास्ता चुन लिया और नोएडा के सप्लायरों से साठगांठ कर इसे बेचने लगा।

पुलिस रिमांड में खुलेगा पूरे नेटवर्क का राज, कई ठिकानों पर छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजेंद्र पार्क थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चूंकि बरामद ड्रग्स की मात्रा कमर्शियल श्रेणी में आती है, इसलिए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस की प्राथमिक जांच अब इस बात पर टिकी है कि अरशद नोएडा में किस बड़े नेटवर्क से यह नशीला पदार्थ खरीदता था और गुरुग्राम व दिल्ली-एनसीआर में किन-किन हाई-प्रोफाइल पार्टियों या पेडलर्स को इसकी सप्लाई देता था। पुलिस को अंदेशा है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों और एविएशन सेक्टर से जुड़े कुछ अन्य रसूखदार लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच की कई टीमें फिलहाल नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– Manohar Lal Meeting Shruti Choudhry: चंडीगढ़ में क्यों मिले मनोहर लाल और श्रुति चौधरी? जानिए तोशाम कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।