Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Gurugram News: यशोभूमि कॉन्सर्ट में बवाल, रैपर चारदीवारी और दर्शकों में बहस, ढांडा न्योलीवाला की एंट्री से बढ़ा विवाद

Gurugram News: यशोभूमि कॉन्सर्ट में बवाल, रैपर चारदीवारी और दर्शकों में बहस, ढांडा न्योलीवाला की एंट्री से बढ़ा विवाद

यशोभूमि कॉन्सर्ट में बवाल, रैपर चारदीवारी और दर्शकों में बहस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शनिवार की रात संगीत के शौकीनों के लिए हंगामेदार साबित हुई। एक ओर जहां दर्शक म्यूजिक फेस्ट का लुत्फ उठाने पहुंचे थे, वहीं दूसरी ओर मंच पर कलाकारों और दर्शकों के बीच हुई जुबानी जंग ने पूरे कार्यक्रम के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। शो में प्री-हेडलाइनर के तौर पर पहुंचे मशहूर रैपर और सिंगर चारदीवारी (गर्व तनेजा) की परफॉर्मेंस के दौरान अचानक यह विवाद शुरू हुआ।

हूटिंग और गालियों के बाद आपा खो बैठे रैपर चारदीवारी

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, चारदीवारी अपनी परफॉर्मेंस के दौरान पूरी एनर्जी में गाना गा रहे थे। इसी बीच फ्लो-फ्लो में उन्होंने मंच से कुछ बेहद आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर दिया। दिल्ली-एनसीआर की इस भीड़ में मौजूद कुछ दर्शकों को रैपर का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। क्राउड में शामिल एक गुट ने तुरंत उनका विरोध करते हुए नीचे से हूटिंग शुरू कर दी और जवाब में अपशब्द कहे। सामने से मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर चारदीवारी ने आपा खो दिया और अचानक म्यूजिक रुकवाकर स्टेज से ही दर्शकों को उंगली दिखाते हुए कड़ा जवाब देने लगे, जिससे पूरा ऑडिटोरियम दो हिस्सों में बंट गया।

ढांडा न्योलीवाला की एंट्री से बढ़ा ड्रामा, मंच से दी मर्यादा की नसीहत

शो में असली हाई-वोल्टेज ड्रामा तब देखने को मिला जब चारदीवारी के मंच से जाने के बाद हरियाणवी ट्रेंडिंग स्टार ढांडा न्योलीवाला मुख्य कलाकार के रूप में स्टेज पर आए। न्योलीवाला ने माइक संभालते ही सीधे तौर पर चारदीवारी के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कलाकारों को भी मंच और सामने बैठी जनता की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। न्योलीवाला का यह बयान आते ही वहां मौजूद दर्शकों का एक वर्ग उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगा, जिससे माहौल और ज्यादा गर्मा गया।

इंटरनेट पर छिड़ी फैंस की जंग, हिप-हॉप कम्युनिटी बंटी

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद भी यह विवाद थमा नहीं है और अब यह मामला सोशल मीडिया पर पूरी तरह गर्मा चुका है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर दोनों कलाकारों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। देश की हिप-हॉप कम्युनिटी इस बात को लेकर दो धड़ों में बंट गई है कि आखिर गलती किसकी थी—मंच से गाली देने वाले चारदीवारी की, भड़कने वाली भीड़ की या फिर मंच पर आकर विवाद में कूदने वाले ढांडा न्योलीवाला की।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, 13 जिलों में तापमान 35 के पार, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।