Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित

Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: स्थानीय होटल आपार में प्रेस क्लब नारनौल (रजि.) की एक बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार धर्मनारायण शर्मा ने की।

बैठक में पत्रकार हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकार धर्मनारायण शर्मा ने कहा कि क्लब हमेशा से पत्रकारों के साथ खड़ा रहा है। यदि किसी खबर को लेकर प्रशासन या कोई अन्य व्यक्ति किसी पत्रकार को बिना वजह परेशान करेगा तो क्लब पूरी मजबूती से उसका साथ देगा।

विज्ञापन
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित
असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित

बैठक में एकजुटता पर बल देते हुए सभी सदस्यों से विचार लिए गए और सभी को दीपावली की अग्रिम बधाई दी गई। सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर काम करने और क्लब की समय-समय पर बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई। वरिष्ठ साथियों ने कहा कि क्लब अब पत्रकार हितों के साथ-साथ पौधारोपण, वस्त्र वितरण और रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान देगा।

Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित
असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित

पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई के गठन का प्रस्ताव

सदस्यों की राय जानने के बाद प्रधान असीम राव ने इस्तीफा देकर अपनी पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य एवं हरिभूमि जिला महेंद्रगढ़ के ब्यूरो चीफ सतीश सैनी ने दोबारा चुनाव कराने के लिए सभी से राय मांगी। सभी की सहमति पर उन्होंने असीम राव के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा।

सर्वसम्मति से चुनाव

असीम राव के नाम का समर्थन वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने किया। इसके बाद सर्वसम्मति से असीम राव को फिर से प्रधान चुन लिया गया, जबकि धर्मनारायण शर्मा को क्लब का संरक्षक चुना गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय सहारा से बाबूलाल वर्मा, दैनिक भास्कर महेंद्रगढ़ के ब्यूरो आनंद शर्मा, गुड़गांव टुडे से सुरेंद्र चौधरी, राजकुमार बड़कोदिया, दैनिक जागरण से चांद किशोर, सुभाष दूरदर्शी, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रधान प्रदीप बालरोडिया, दैनिक भास्कर से सुदेश जांगड़ा व प्रेम शर्मा, राजेश सैनी, पंजाब केसरी अटेली से आनंद शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो चीफ पुनीत भारद्वाज, दैनिक भास्कर डिजिटल ब्यूरो देवेंद्र यादव, मनोज बुलान, शमशेर कौशिक, विजय यादव, गुलशन यादव, सतीश शर्मा, अरविंद तक्षक, प्रवीण सैनी, इंद्रजीत यादव, नितिन शर्मा, भगवत शर्मा, रामचंद्र कौशिक, विकास कटारिया, विनोद शर्मा, प्रवेश कौशिक, नितेश यादव, सतीश कुमार, रणजीत सैनी, शुभम शर्मा, जितेंद्र सोलंकी, प्रदीप कौशिक, प्रवेश कौशिक, आशीष कौशिक व मोहित शर्मा कौशिक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

वहीं दूरभाष पर बात करने पर वरिष्ठ सदस्य भालेंद्र यादव, दलबीर जौहरी, राज सोहन यादव, रेडियो अरावली से मनीष यादव व हिमांशू यादव ने भी असीम राव के नाम पर सहमति जताई।

 

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

 

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।