Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram to Noida Metro: गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा बेहद आसान, एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी मेट्रो और नमो भारत

Gurugram to Noida Metro: गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा बेहद आसान, एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी मेट्रो और नमो भारत

₹19390 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से सीधे जुड़ेंगे गुरुग्राम-फरीदाबाद और नोएडा, देखें स्टेशन लिस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram to Noida Metro: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूरत बदलने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी रेल कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। हरियाणा के सबसे बड़े कॉरपोरेट हब गुरुग्राम को सीधे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने एक महायोजना तैयार की है।

इस योजना के तहत गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक एक ही रेलवे ट्रैक पर मेट्रो और हाई-स्पीड ‘नमो भारत’ (रैपिड रेल) ट्रेनें एक साथ दौड़ती नजर आएंगी। एनसीआरटीसी ने इस पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर अंतिम प्रशासनिक मुहर के लिए हरियाणा सरकार के पास भेज दी है।

विज्ञापन

19,390 करोड़ का भारी-भरकम बजट, दो राज्यों को करीब लाएगा 63 किमी लंबा रूट

इस साझा रेल परियोजना के निर्माण पर लगभग 19,390 करोड़ रुपये की बड़ी लागत आने का अनुमान लगाया गया है। कुल 63 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा यानी करीब 50 किलोमीटर का ट्रैक हरियाणा की सीमा (गुरुग्राम और फरीदाबाद) में तैयार किया जाएगा, जबकि बाकी बचा 13 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) के अधिकार क्षेत्र में आएगा।

डीपीआर के मुताबिक, इस पूरे रूट पर कुल 22 स्टेशन विकसित किए जाने की योजना है। इनमें से रफ्तार से चलने वाली नमो भारत के लिए 7 प्रमुख हब तय किए गए हैं, जबकि स्थानीय यात्रियों की सहूलियत के लिए बीच में 15 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

जानिए आपके शहर में कहां-कहां बनेंगे नमो भारत और मेट्रो के स्टेशन

रूट मैप पर नजर डालें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच नमो भारत ट्रेन के 5 मुख्य स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें गुरुग्राम के सेक्टर-61, सेक्टर-58 चौक और ग्वाल पहाड़ी में दो स्टेशन शामिल हैं, जबकि फरीदाबाद के इलाके में सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और सेक्टर-87-88 चौक पर तीन बड़े स्टेशन बनाए जाएंगे।

यूपी के हिस्से की बात करें तो नोएडा के सेक्टर-142, सेक्टर-168 चौक और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में दो स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, इसी ट्रैक पर मेट्रो सेवाओं के लिए गुरुग्राम में 5 और फरीदाबाद में 7 अलग से स्टेशन बनाने की विस्तृत योजना है, जिससे स्थानीय कॉलोनियों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

इफ्को चौक बनेगा सबसे बड़ा इंटरचेंज, धारूहेड़ा और रेवाड़ी जाना भी होगा आसान

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण परियोजना को जमीन पर उतारने से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA), एचएसवीपी और गुरुग्राम-फरीदाबाद के नगर निगमों से आपत्ति व सुझाव मांगे जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर क्लीयरेंस मिलने के बाद इसे मुख्यमंत्री के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह नया रूट दिल्ली के सराय काले खां से बावल (राजस्थान बॉर्डर की तरफ) जाने वाली प्रस्तावित नमो भारत लाइन से सीधे गुरुग्राम के इफ्को चौक पर आकर मिल जाएगा। इफ्को चौक पर एक विशाल इंटरचेंज स्टेशन बनेगा, जिससे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सीधे सफर का रास्ता साफ हो जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।