Breaking News
Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाKarnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडा

Haridwar Kanwar Yatra: कांवड़ खंडित होने पर हाईवे पर तांडव! फरीदाबाद के कांवड़िए की कार की छत पर चढ़कर मचाया उत्पाद

Haridwar Kanwar Yatra: कांवड़ खंडित होने पर हाईवे पर तांडव! फरीदाबाद के कांवड़िए की कार की छत पर चढ़कर मचाया उत्पाद

कांवड़ खंडित होने पर हाईवे पर तांडव! फरीदाबाद के कांवड़िए की कार की छत पर चढ़कर मचाया उत्पाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haridwar Kanwar Yatra: उत्तराखंड के हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कांवड़ खंडित होने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले सोनू अपनी एस्प्रेसो कार से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब उनकी गाड़ी मंगलौर थाना क्षेत्र में स्थित गोल्डन ढाबे के पास पहुंची, तो वहां अचानक एक अन्य कांवड़िए की कांवड़ कार से टकराकर खंडित हो गई।

इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने हाईवे पर मौजूद सैकड़ों लोगों की रूह कंपा दी। कांवड़ खंडित होते ही मौके पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय युवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गाड़ी पर ‘HR’ यानी हरियाणा का नंबर देखते ही दर्जनों लोगों ने सोनू की कार को चारों तरफ से घेर लिया।

विज्ञापन

कार से घसीटकर पीटा, छत पर चढ़कर बरसाईं लाठियां

घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह उपद्रवियों का गुट लाठी-डंडे लेकर एस्प्रेसो कार पर टूट पड़ा। हमलावरों ने चंद सेकंड के भीतर कार के चारों ओर के शीशे चकनाचूर कर डाले और गाड़ी का पिछला दरवाजा तक उखाड़ फेंका।

इसी दौरान भीड़ में से एक सिरफिरा युवक कूदकर कार की छत पर चढ़ गया और उसने पैरों से पटक-पटककर पूरी छत को अंदर की तरफ पिचका दिया। जब गाड़ी चला रहे सोनू ने इस बर्बरता का विरोध करने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उसे खिड़की से बाहर घसीट लिया और हाईवे पर ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अप्रत्याशित घटना से हाईवे-58 पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया।

पुलिस की समय पर एंट्री, मुख्य आरोपी राजा गिरफ्तार

हाईवे पर बवाल की खबर मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे उग्र हुई भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया और लहूलुहान हालत में पीड़ित सोनू को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने सुरक्षित पहुंचाया।

मंगलौर पुलिस ने फरीदाबाद निवासी सोनू की तहरीर पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी की छत पर चढ़कर उपद्रव करने वाले स्थानीय आरोपी राजा उर्फ राजेश को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और वीडियो में दिख रहे बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी भी धरपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।