Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul Visit: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण का नारनौल दौरा, स्कूलों और थाने का लिया जायजा

Narnaul Visit: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण का नारनौल दौरा, स्कूलों और थाने का लिया जायजा

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण का नारनौल दौरा, स्कूलों और थाने का लिया जायजा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Visit: प्रदेश में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके बेहतर स्वास्थ्य और भयमुक्त वातावरण को धरातल पर उतारने के मकसद से हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुश्री तृप्ति श्योराण ने नारनौल जिले का सघन दौरा किया। PWD विश्राम गृह में जिला प्रशासन के आला अफसरों के साथ एक परिचयात्मक बैठक से शुरू हुआ यह दौरा पूरे दिन प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा किए रहा।

बैठक के तुरंत बाद आयोग अध्यक्ष सीधे मोहल्ला माली टिब्बा स्थित वार्ड-14 के आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया, बल्कि मौजूद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भी शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य और संतुलित आहार की अहमियत समझाई। साथ ही बच्चों के लिए पक रहे भोजन की पौष्टिकता और परिसर की स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

क्लासरूम में जाकर परखा ज्ञान, मिड-डे मील का लिया स्वाद

इसके बाद तृप्ति श्योराण राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने क्लासरूम में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। बच्चों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पोक्सो (POCSO) कानून से जुड़े सवाल पूछे और बाल अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता और सफाई का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का रुख किया, जहां छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत पेटी की स्थिति और स्कूल के माहौल का अवलोकन किया।

महिला थाने में बाल मित्र कक्ष और अस्पताल की सुविधाओं का जायजा

दौरे के अगले चरण में आयोग अध्यक्ष महिला पुलिस थाने पहुंचीं। वहां उन्होंने ‘बाल मित्र कक्ष’ की कार्यप्रणाली देखी और बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई का रिकॉर्ड खंगाला। इसके बाद वे ‘स्पर्श एडवांस महिला एवं बाल अस्पताल’ पहुंचीं, जहां नवजात शिशुओं और प्रसूताओं को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।

दौरे के अंतिम पड़ाव में उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (SP) से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान जिले में बाल सुरक्षा ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम सुझाव साझा किए गए।

अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने साफ लहजे में कहा, “हर बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना समाज और सरकार दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। आयोग का मकसद केवल खामियां निकालना नहीं, बल्कि सभी विभागों से तालमेल बिठाकर हरियाणा में एक फुल-प्रूफ बाल संरक्षण तंत्र बनाना है।”

इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, डीएसपी भारत भूषण, जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ शालू यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह और आयोग के सलाहकार शशिकांत सिंह व निर्मल चहल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।