Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Bhiwani News: भिवानी के बवानीखेड़ा में सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणाएं, ₹78 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन

Bhiwani News: भिवानी के बवानीखेड़ा में सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणाएं, ₹78 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन

भिवानी के बवानीखेड़ा में सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणाएं, ₹78 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले का बवानीखेड़ा कस्बा रविवार को विकास के एक नए अध्याय का साक्षी बना। अनाज मंडी परिसर में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए पिटारा खोल दिया। सीएम ने करीब ₹78 करोड़ की लागत से तैयार और प्रस्तावित 7 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का एकमात्र ध्येय विकास का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

78 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, पुराने वादे भी पूरे

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं की सौगात दी, उनमें ₹24.91 करोड़ की तीन नई विकास योजनाओं का शिलान्यास और ₹53.01 करोड़ की चार बनकर तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में ₹1446.38 करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लिए की गई 207 घोषणाओं में से 182 पूरी हो चुकी हैं और शेष पर तेजी से काम चल रहा है।

क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि ₹1322 करोड़ की लागत से NH 148-B का भिवानी-हांसी खंड और ₹749 करोड़ से NH 709-A का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा ₹413 करोड़ से मानहेरू-बवानीखेड़ा रेलवे लाइन दोहरीकरण और ₹21.27 करोड़ से सुंदर डिस्ट्रिब्यूटरी की लाइनिंग का काम प्रगति पर है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए नई घोषणाएं

क्षेत्रीय मांगों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने कई नई घोषणाओं की बौछार कर दी:

अस्पताल और कॉलेज: बवानीखेड़ा के नागरिक अस्पताल के नए भवन निर्माण पर ₹50 करोड़ खर्च होंगे। गांव खरक में जल्द महिला कॉलेज और रेवाड़ी खेड़ा में 33 केवी सब-स्टेशन बनाया जाएगा।

सब्जी मंडी व प्रशासनिक भवन: जमीन की उपलब्धता होते ही बवानीखेड़ा में नई सब्जी मंडी और नई नगरपालिका भवन का निर्माण होगा। ग्राम बलियाली और जमालपुर में ग्राम सचिवालय बनेंगे।

पेयजल और ई-लाइब्रेरी: गांव कलिंगा में ₹24.47 करोड़ की लागत से जलघर का विस्तार होगा। इसके साथ ही बवानीखेड़ा में ₹1 करोड़ की लागत से मॉडर्न ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

खेल व सामाजिक भवन: बवानीखेड़ा में ₹15 करोड़ की लागत से महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम और वाल्मीकि भवन बनाया जाएगा। गांव कलिंगा में महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर तथा मुढाना में सामुदायिक केंद्र बनेगा।

‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ पारदर्शी शासन पर जोर

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की युवाओं को रोजगार देने की नीति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘बिना खर्ची और बिना पर्ची’ के सरकारी नौकरी देने का हरियाणा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला (उद्यमी) बनाना है। इसी सोच के तहत ‘हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति’ लागू की गई है।

सीएम ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे प्रदेश में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय दोहराया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

सड़कों के कायाकल्प के लिए सीएम ने मार्केटिंग बोर्ड की 7 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए और बवानीखेड़ा के गांवों में जारी विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए अलग से ₹5 करोड़ की ग्रांट देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।