Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Crime: महेंद्रगढ़ में दबंगों ने सरपंच को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही मचा हड़कंप

Haryana Crime: महेंद्रगढ़ में दबंगों ने सरपंच को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही मचा हड़कंप

पंचायती जमीन खाली कराने गए सरपंच पर ईंटों से हमला, भाई का फूटा सिर, पुलिस पर ढिलाई के आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Crime: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक जनप्रतिनिधि की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। नारनौल के कुलताजपुर गांव में पंचायत की जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने पहुंचे सरपंच विक्रम के साथ सरेआम मारपीट की गई।

इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और कुछ युवक सरपंच को घेरकर उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई करते साफ देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पीड़ित सरपंच ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

दोबारा कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, बीडीपीओ के आदेश भी बेअसर

मामले की जड़ खसरा नंबर 171/9 स्थित पंचायती जमीन से जुड़ी है। सरपंच विक्रम के मुताबिक, प्रशासन ने पिछले साल नवंबर में इस जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था। लेकिन कुछ समय बाद ही गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने वहां दोबारा ईंधन (कंडा-लकड़ी) रखकर जमीन पर कब्जा जमा लिया।

इस पर कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत ने बीती 30 मई को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद बीडीपीओ नारनौल ने भी 10 जून को सदर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आवश्यक पुलिसिया कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बीच-बचाव करने आए भाई का फूटा सिर, टांके आए

सरपंच का आरोप है कि मंगलवार को जब वह अपनी देखरेख में पंचायत की जमीन से अवैध रूप से रखा ईंधन हटवा रहे थे, तभी अमर सिंह, मनजीत, भोलूराम और शारदा नामक लोग वहां आ धमके।

इन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर सरपंच पर हमला बोल दिया। इसी बीच खेत से घर लौट रहे सरपंच के भाई अजीत ने जब शोर सुना और वह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर ईंट से वार कर दिया। इस हमले में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में तीन टांके लगाने पड़े और पुलिस ने एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) दर्ज की।

पुलिस की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल

पीड़ित सरपंच का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात और लिखित शिकायत के बावजूद सदर थाना पुलिस ने बेहद सुस्त रवैया अपनाया। पुलिस ने केवल एक आरोपी मनजीत को एहतियातन धारा 107/151 के तहत गिरफ्तार किया और महज कुछ घंटों बाद ही उसे छोड़ दिया।

सरपंच का आरोप है कि मुख्य आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे इन दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पंचायत इस जमीन को पूरी तरह मुक्त कराकर वहां नींव की खुदाई और मुख्य गेट लगाने की तैयारी में है ताकि भविष्य में होने वाले स्थानीय मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रखी जा सकें।

थाना प्रभारी की दलील: ‘मामला मामूली विवाद का था’

दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर सदर थाना प्रभारी धर्मवीर धनखड़ का रुख अलग है। उनका कहना है कि यह कोई बड़ा हमला नहीं बल्कि एक मामूली विवाद का मामला था, जिसे मौके पर ही सुलझा लिया गया था।

थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में जो भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई बनती थी, वह अमल में लाई जा चुकी है। बीडीपीओ से मिले पत्र पर भी रिपोर्ट भेज दी गई है और अगर आगे की जांच में जरूरत पड़ी, तो आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  CM Nayab Saini Nuh: सीएम नायब सैनी ने नूंह को दिया ₹8.72 करोड़ का तोहफा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।