Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Haryana Crime Update: महम के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

Haryana Crime Update: महम के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

20 जून को हुई थी दफ्तर पर फायरिंग, अब एक हफ्ते का मिला अल्टीमेटम, रोहतक पुलिस अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Crime Update: हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रोहतक जिले के महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी अब सीधे तौर पर बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं।

शुक्रवार सुबह विधायक के व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें सीधे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी (फिरौती) की मांग की गई है। इस सनसनीखेज मैसेज के मिलने के बाद विधायक ने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की लिखित शिकायत दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उनके आवास और कार्यालय के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

“अभी शीशों पर गोली चली है, अब सीधे तेरे ऊपर चलेगी”— खौफनाक मैसेज से हड़कंप

विधायक बलराम दांगी को भेजे गए इस मैसेज की भाषा बेहद दुस्साहसिक और डराने वाली है। शुक्रवार सुबह ठीक 8 बजकर 37 मिनट पर आए इस मैसेज में लिखा गया— “हैलो, 5 करोड़ रुपये तैयार कर ले। तेरे पास एक हफ्ता है।

अभी तो सिर्फ शीशों पर गोली चली है, अबकी बार गोली सीधे तेरे ऊपर चलेगी।” बताया जा रहा है कि यह धमकी कुख्यात गैंगस्टर सुमित उर्फ सैमाणिया के नाम से दी गई है। इस मैसेज के बाद से ही विधायक समर्थकों और स्थानीय कांग्रेस नेताओं में भारी रोष है।

20 जून की रात दफ्तर पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्त में

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विधायक को इस तरह डराने की कोशिश की गई हो। इससे ठीक छह दिन पहले, यानी 20 जून की रात करीब 1 बजकर 13 मिनट पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने महम में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित विधायक कार्यालय को निशाना बनाया था।

बदमाशों ने दफ्तर के बाहर लगे शीशों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं और फरार हो गए थे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस ने इस फायरिंग मामले के एक आरोपी, लाखनमाजरा निवासी अमन को मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद दबोच लिया था, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

राजनीति गरमाई: “मुख्यमंत्री पंजाब प्रचार में मस्त, हरियाणा फिरौतीराज से त्रस्त”

विधायक के दफ्तर पर फायरिंग और अब 5 करोड़ की रंगदारी के इस मामले ने प्रदेश में सियासी उबाल ला दिया है। घटना के तुरंत बाद रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुख्यमंत्री ‘नायब’, कानून का भय ‘गायब’! महम में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने विधायक भाई बलराम दाँगी जी के कार्यालय पर फायरिंग के बाद अब 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री पंजाब चुनाव प्रचार में मस्त हैं और हरियाणा ‘फिरौतीराज’ से त्रस्त है।” दीपेंद्र हुड्डा ने मांग की है कि विधायक और उनके परिवार को तुरंत बुलेटप्रूफ गाड़ी और अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी महम पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई थी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।