Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bhiwani News: 2 साल से बंद है अस्पताल की OPD? भिवानी में पत्रकारों का सवाल सुन चौंक गईं नई स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Bhivani News: 2 साल से बंद है अस्पताल की OPD? भिवानी में पत्रकारों का सवाल सुन चौंक गईं नई स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे हरियाणा को दो नए मेडिकल कॉलेजों की बड़ी सौगात, भिवानी में बोलीं आरती राव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्रालय की कमान संभालने के बाद आरती सिंह राव शनिवार को पहली बार भिवानी के दौरे पर रहीं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हल्कों में खासी हलचल देखी गई।

भिवानी पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले महम रोड पर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय का रुख किया, जहां उन्होंने नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके बाद वे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के आवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन

अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिलेगा चौधरी बंसीलाल अस्पताल 

सांसद आवास पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव कई तीखे राजनीतिक सवालों को बेहद चतुराई से टाल गईं, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर उन्होंने खुलकर बात की। पिछले काफी समय से शहर में यह चर्चा गर्म थी कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का समायोजन (विलय) पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में कर दिया जाएगा।

इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा, “यह महज एक अफवाह है। नागरिक अस्पताल का अस्तित्व अलग रहेगा और इसका किसी भी सूरत में मेडिकल कॉलेज में विलय नहीं होगा।” उन्होंने जोड़ा कि फिलहाल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए नागरिक अस्पताल के कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों को वहां अस्थाई रूप से संबद्ध किया गया है ताकि चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रहे।

2 साल से ओपीडी बंद होने की खबर सुन चौंकी स्वास्थ्य मंत्री, चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक के निर्देश

बातचीत के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने यह कड़वी हकीकत रखी कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी पिछले दो साल से बंद पड़ी है, तो वे अपनी हैरानी नहीं छिपा सकीं। जमीनी हकीकत से अनभिज्ञ मंत्री ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और कहा कि वे चंडीगढ़ पहुंचते ही इस विभाग के आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर इसका कड़ा संज्ञान लेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिवानी और महेंद्रगढ़ के नए मेडिकल कॉलेजों का रिमोट का बटन दबाकर देश को समर्पण करेंगे, जिससे अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलेगी।

जर्जर अस्पताल और अधिकारियों की ‘शीतयुद्ध’ पर साधी चुप्पी, समाधान का दिया भरोसा

हाल ही में नागरिक अस्पताल के वार्ड की छत का मलबा गिरने से एक मरीज के तीमारदार के गंभीर रूप से घायल होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वे इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से जवाब-तलब करेंगी और उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन (CMO) को सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, जब पत्रकारों ने मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक और सिविल सर्जन के बीच चल रहे आपसी तालमेल के अभाव और प्रशासनिक खींचतान पर सवाल दागा, तो मंत्री ने विवाद को तूल न देते हुए कहा कि वे दोनों अधिकारियों को एक साथ बिठाकर इस मसले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लेंगी।

तीन पीढ़ियों पुराना है बीरण से नाता, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

इससे पहले, अपने दौरे की शुरुआत में आरती सिंह राव भिवानी के ऐतिहासिक गांव बीरण पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, “बीरण गांव से हमारे परिवार का रिश्ता आज का नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों पुराना है।” इस दौरान हिसार जिले के कंवारी गांव की पंचायत सहित मिलकपुर और आसपास के तमाम अंचलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ताहाली को लेकर अपनी मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। आरती सिंह राव ने सभी ग्यापनों को स्वीकार करते हुए मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जनसमस्याओं के निवारण की सख्त हिदायत दी।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।