Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Haryana HTET Exam: हरियाणा के 19 जिलों में एचटेट परीक्षा शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Haryana HTET Exam: हरियाणा के 19 जिलों में एचटेट परीक्षा शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोस्टेट की दुकानें बंद, फ्लाइंग टीमें अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana HTET Exam: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। प्रदेश के 19 जिलों में आज यानी 4 जुलाई से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) शुरू हो चुकी है। परीक्षा के पहले दिन आज शनिवार को लेवल-3 (PGT) का एग्जाम हो रहा है, जो दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

परीक्षा को पूरी तरह शुचिता और कड़े बंदोबस्त के साथ कराने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को ही कड़े पहरे के बीच प्रश्नपत्र जिला मुख्यालयों तक पहुंचा दिए थे। सेंटर्स पर दोपहर 12:30 बजे से एंट्री शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए अभ्यर्थी दोपहर 12:00 बजे से ही केंद्रों के बाहर कतारों में नजर आने लगे।

विज्ञापन

परीक्षा में बेटियों का दबदबा; कुल 2.33 लाख में से 1.66 लाख महिला उम्मीदवार

इस बार की एचटेट परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों के मुकाबले दोगुनी से भी कहीं ज्यादा है, जो महिला सशक्तिकरण की एक नई तस्वीर पेश करती है। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या जहां महज 67 हजार 157 है, वहीं महिला कैंडिडेट्स का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार 137 तक पहुंच गया है।

अगर स्तरवार (लेवल वाइज) बात करें तो प्राथमिक शिक्षक (PRT Level-1) के लिए 41 हजार 62, टीजीटी (TGT Level-2) के लिए सबसे ज्यादा 1 लाख 19 हजार 141 और पीजीटी (PGT Level-3) के लिए 73 हजार 91 अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं।

पंचकूला-करनाल समेत तीन जिलों में बड़ा बदलाव, एडीए परीक्षा के चलते बदले सेंटर

इस बार परीक्षा प्रबंधन में बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में एचटेट का एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। दरअसल, इन तीनों ही जिलों में सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) की परीक्षा पहले से प्रस्तावित थी, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर यह फैसला लिया गया।

इस फेरबदल के कारण पंचकूला के अभ्यर्थियों को अंबाला, करनाल के परीक्षार्थियों को पानीपत और कुरुक्षेत्र के युवाओं को परीक्षा देने के लिए यमुनानगर के सेंटर्स पर जाना पड़ा है। हालांकि, रविवार को होने वाली लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षाओं का शेड्यूल भी तय है, जिसके तहत कल सुबह 10:00 बजे टीजीटी और दोपहर 3:00 बजे पीआरटी की परीक्षा होगी।

केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, बंद रहीं फोटोस्टेट की दुकानें, 128 फ्लाइंग टीमें एक्टिव

नकल माफिया और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन इस बार बेहद सख्त मूड में है। भिवानी जिला मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता सहित सभी जिलाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। सेंटरों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर पूरी तरह पाबंदी है।

इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति लाठी-डंडा या हथियार लेकर आसपास नहीं भटक सकता। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परीक्षा केंद्रों के पास स्थित सभी फोटोस्टेट, प्रिंटिंग और फैक्स की दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहीं, मुस्तैदी जांचने के लिए शिक्षा बोर्ड की तरफ से 128 विशेष उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार पहुंचा मानसून, 17 जिलों में आंधी और भारी बारिश का यलो अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।