Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana International Yoga Day 2026: हरियाणा में योग दिवस का उल्लास, पंचकूला में सीएम सैनी ने किया 10 हजार लोगों के साथ योग

Haryana International Yoga Day 2026: हरियाणा में योग दिवस का उल्लास, पंचकूला में सीएम सैनी ने किया 10 हजार लोगों के साथ योग

Haryana International Yoga Day 2026: हरियाणा में योग दिवस का उल्लास, पंचकूला में सीएम सैनी ने किया 10 हजार लोगों के साथ योग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Haryana International Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरा हरियाणा योगमय नजर आया। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्यस्तरीय समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सूबे के मुखिया नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की मौजूदगी ने साधकों के उत्साह को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने खुद आम नागरिकों के साथ चटाई पर बैठकर ताड़ासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम किए।

इस भव्य आयोजन के बीच मुख्यमंत्री ने हरियाणा को ‘योग हब’ बनाने के इरादे से कई दूरगामी नीतिगत घोषणाएं कीं, जो आने वाले समय में राज्य की शिक्षा और रोजगार व्यवस्था का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में अब आएंगे योग के सवाल

पंचकूला के मंच से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर बड़े बदलावों का खाका खींचा। उन्होंने घोषणा की कि वर्तमान सत्र में छठी कक्षा में योग शामिल करने के बाद, अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 से लेकर 9वीं तक के पाठ्यक्रम में योग को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

सबसे चौंकाने वाला और बड़ा फैसला प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं को लेकर रहा। सीएम ने कहा कि अब हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में योग से संबंधित प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, मोरनी की पहाड़ियों में एक राज्य स्तरीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संस्थान स्थापित होगा और उच्च शिक्षा संस्थानों के योग विभागों का नाम बदलकर ‘भारत एवं योग विभाग’ किया जाएगा।

गुरुग्राम में शिल्पा शेट्टी का क्रेज, करनाल में खट्टर ने दूरी बनाई

योग दिवस के राजनीतिक और नीतिगत संदेशों के बीच कुछ दिलचस्प रंग भी देखने को मिले। साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ मॉल में योग सत्र के लिए बॉलीवुड फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी को आमंत्रित किया गया था। सुबह पौने सात बजे से ही सैकड़ों रेजिडेंट्स योग मैट बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। करीब 8 बजे जैसे ही शिल्पा शेट्टी मंच पर पहुंचीं, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, गुरुग्राम के ही एलान मॉल में बॉलीवुड अभिनेत्री एल्नाज नोरौजी ने भी योगासन कर लोगों को प्रेरित किया।

दूसरी तरफ, करनाल के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बार आसनों से दूरी बनाए रखी। वे पूरे कार्यक्रम के दौरान अग्रिम पंक्ति में कुर्सी पर बैठकर साधकों और स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। हिसार से आई एक अन्य खबर के मुताबिक, पूर्व मंत्री अनूप धानक कठिन मुद्राओं का अभ्यास करने की कोशिश तो करते रहे, लेकिन शरीर के लचीलेपन ने उनका साथ नहीं दिया और वे योग करने के लिए संघर्ष करते दिखे।

कहीं बारिश ने बिगाड़ा खेल, कहीं तकनीकी खामी से रुकी स्क्रीन

नारनौल में सुबह तड़के हुई तेज बारिश ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। पहले यह कार्यक्रम खुले स्टेडियम में होना था, लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐन वक्त पर सभी साधकों और प्रशासनिक अधिकारियों को इनडोर हॉल के अंदर शिफ्ट किया गया।

उधर, फतेहाबाद के टोहाना की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम प्रशासनिक अव्यवस्था की भेंट चढ़ता दिखा। भाजपा विधायक रणधीर पनिहार की मौजूदगी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन चल रहा था, तभी अचानक मुख्य एलईडी स्क्रीन बंद हो गई, जिसे तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया। हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लाइव भाषण के दौरान वॉल्यूम ही म्यूट (बंद) कर दिया गया, जिसे भाषण खत्म होने के ठीक पहले ठीक किया जा सका।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।