Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Kaithal News: कैथल में पुलिस लाइन का पानी पिलाने वाला कर्मचारी बना ‘अफसर’, नौकरी के नाम पर लड़की से ठगे हजारों

Kaithal News: कैथल में पुलिस लाइन का पानी पिलाने वाला कर्मचारी बना 'अफसर', नौकरी के नाम पर लड़की से ठगे हजारों

जींद के बलिंद्र ने खाकी को किया बदनाम: खुद को बताया पुलिस अधिकारी, नर्सिंग पास युवती से ऐंठे पैसे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kaithal News: बेरोजगारी का फायदा उठाकर ठगी करने वाले शातिर अब सीधे खाकी की साख का इस्तेमाल करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कैथल जिले में पुलिस लाइन के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर एक पढ़ी-लिखी युवती के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर डाला।

आरोपी ने युवती को पुलिस विभाग में ही डीसी रेट पर नौकरी लगवाने का सब्जबाग दिखाया और अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये ऐंठ लिए। इस जालसाजी का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी के झांसे में आई युवती ड्यूटी जॉइन करने के इरादे से कैथल पुलिस लाइन के दफ्तर पहुंची।

विज्ञापन

सगी सहेली की तरह घर आना-जाना था, नर्सिंग पास युवती को जाल में फंसाया

कलायत थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, गांव सजूमा की रहने वाली कोमल ने 12वीं पास करने के बाद नर्सिंग केयर का डिप्लोमा किया हुआ है और वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान जींद जिले के गांव बड़ोदा का मूल निवासी बलिंद्र, जो काफी समय से सजूमा गांव में ही रह रहा था, उसके संपर्क में आया।

परिवार का परिचित होने के कारण बलिंद्र का कोमल के घर पर अक्सर आना-जाना था। उसने कोमल और उसके माता-पिता के सामने रौब झाड़ते हुए दावा किया कि वह कैथल पुलिस लाइन में एक ऊंचे पद पर तैनात अधिकारी है और उसकी अच्छी-खासी पैठ है।

वर्दी सिलाने से लेकर फॉर्म तक के नाम पर वसूले पैसे, सैलरी से भी मांगा कमीशन

आरोपी ने कोमल के परिवार को भरोसा दिलाया कि वह अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर उसे पुलिस विभाग में डीसी रेट पर लगवा देगा। उसने सौदा तय करते हुए कहा कि कुछ पैसे अभी दे दो और बाकी रकम नौकरी लगने के बाद दे देना। जालसाज की बातों में आकर परिवार ने पहली बार में फॉर्म भरने के नाम पर 2,700 रुपये दे दिए।

इसके बाद आरोपी ने कभी 3,000 तो कभी पुलिस की वर्दी के नाम पर 5,000 रुपये ऐंठे। हद तो तब हो गई जब उसने वर्दी की सिलाई के नाम पर अलग से 3,000 रुपये और वसूल लिए। शातिर ठग ने कोमल पर यह शर्त भी थोप दी कि नौकरी लगने के बाद उसे अपनी हर महीने की सैलरी में से 5,000 रुपये बतौर कमीशन उसे देने होंगे।

पुलिस लाइन पहुंचते ही उड़ गए होश, ड्यूटी से भी गैरहाजिर मिला आरोपी

बीती 16 जुलाई को जब कोमल को जॉइनिंग का भरोसा देकर कैथल पुलिस लाइन बुलाया गया, तो वह तय समय पर वहां पहुंच गई। वहां जब उसने अधिकारियों से बलिंद्र के बारे में पूछताछ की, तो पैरों तले की जमीन खिसक गई।

दफ्तर के कर्मचारियों ने बताया कि जिस बलिंद्र को वह बड़ा अफसर समझ रही है, वह वास्तव में वहां पानी पिलाने वाला (वाटर कैरियर) है और पिछले काफी समय से अपनी ड्यूटी से भी गैरहाजिर (absent) चल रहा है। कलायत थाना प्रभारी (SHO) अमन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी बलिंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– Aniruddhacharya Viral: अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचे हरियाणवी ताऊ, ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह पर दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े सभी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।