Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Aniruddhacharya Viral: अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचे हरियाणवी ताऊ, ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह पर दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े सभी

Aniruddhacharya Viral: अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचे हरियाणवी ताऊ, 'आई लव यू' बोलने की सलाह पर दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े सभी

बाबा ने कहा पत्नी को बोलो ‘आई लव यू’, हरियाणवी ताऊ बोले— “मन्नै ये अंग्रेजी पढ़ाई नी आंदी, राम-राम ही बोलूंगा”

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Aniruddhacharya Viral: अपने अतरंगी और मजेदार संवादों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी के दरबार में इस बार हरियाणा के एक बुजुर्ग ताऊ ने महफिल लूट ली। सिर पर पीली पगड़ी और बदन पर खादी का कुर्ता पहने इन ताऊ ने जब हाथ में माइक संभाला, तो उनके सीधे और बेबाक अंदाज को देखकर पंडाल में बैठा हर श्रद्धालु हंसने पर मजबूर हो गया।

ताऊ ने बड़े ही भोलेपन से बाबा के सामने अपनी घरेलू समस्या रखते हुए कहा कि आपकी कथा सुनने का ऐसा असर हुआ कि तीन साल पहले दारू तो छूट गई, लेकिन अब घर में पत्नी और बच्चों के साथ रोज लट्ठ बजते हैं, क्योंकि मैं सारा दिन भगवान के ध्यान में खोया रहता हूं।

विज्ञापन

बाबा ने दी ‘आई लव यू’ बोलने की नसीहत, ताऊ बोले— “वा बूढ़ी होगी, हार्ट अटैक आ ज्यागा”

बुजुर्ग की यह बात सुनकर जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने उन्हें घरेलू शांति का उपाय बताते हुए अपनी पत्नी को रोज ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह दी, तो ताऊ के जवाब ने सबको लोटपोट कर दिया।

ताऊ ने अपने खास हरियाणवी अंदाज में हाथ नचाते हुए कहा, “आईलबलू किस तरियां बोलूं, वा तो बुढ़ी होगी… हार्ट अटैक हो गया था, मसां बची। मैं हरियाणा का हूं, ये ‘आई लब यू’ वाली पढ़ाई मन्नै नीं आंदी, मैं तो राम-राम, राधे-राधे ही बोलूंगा।” ताऊ और बाबा के बीच का यह मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग ताऊ की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

‘जग मार्ग’ की पड़ताल: बिना बताए वृंदावन पहुंचे थे ताऊ, चल रहा है दिमागी इलाज

जब ‘जग मार्ग’ की टीम ने वायरल हो रहे इस वीडियो की जमीनी हकीकत खंगाली, तो इस कहानी के पीछे एक भावुक कर देने वाला पहलू सामने आया। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग ताऊ का नाम मक्खन शर्मा है, जो जींद जिले के उझाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कोयल के रहने वाले हैं।

परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मक्खन शर्मा मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहते हैं। कुछ दिन पहले वे घर पर किसी को बिना कुछ बताए अचानक कहीं निकल गए थे और सीधे वृंदावन में अनिरुद्धाचार्य महाराज के कथा पंडाल में जा पहुंचे, जहां से उनका यह वीडियो सामने आया।

चार एकड़ की खेती और भरा-पूरा परिवार, बेटे ने बताई पूरी सच्चाई

बुजुर्ग मक्खन शर्मा के बेटे बिट्टू ने बताया कि उनके पिता की मानसिक अस्वस्थता के चलते कैथल के एक अस्पताल से मनोरोग की दवाइयां चल रही हैं।

दिमागी परेशानी के कारण वे अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं, और पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। बिट्टू ने बताया कि उनका परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा है और उनके पास करीब चार एकड़ जमीन है। मक्खन शर्मा का घर में भरा-पूरा परिवार है, जिसमें उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पोता-पोती शामिल हैं। बीमारी के चलते वे कई बार अजीब हरकतें कर बैठते हैं, लेकिन वृंदावन के इस मंच ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।