Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana News: फर्जी श्रमिक कार्ड घोटाले में बड़ी कार्रवाई, समालखा और अंबाला से दबोचे गए दो आरोपी

Haryana News: फर्जी श्रमिक कार्ड घोटाले में बड़ी कार्रवाई, समालखा और अंबाला से दबोचे गए दो आरोपी

श्रम विभाग में 10 करोड़ का फर्जीवाड़ा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के बहुचर्चित फर्जी श्रमिक कार्ड घोटाले में स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने अपना शिकंजा और कस दिया है।

जांच टीम ने इस पूरे खेल में शामिल विभाग के ही दो कंप्यूटर ऑपरेटरों— सागर पूनिया और कमल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की इस लगातार हो रही कार्रवाई ने श्रम विभाग के गलियारों में खलबली मचा दी है, जिससे विभाग के दूसरे कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों की धड़कनें तेजी से बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों ने खोली पोल, समालखा से हुई गिरफ्तारी

स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया। इसके बाद जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर सागर पूनिया को बुधवार को समालखा के पास डिडवाड़ी गांव से धर दबोचा।

आरोपी सागर को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डिजिटल रिकॉर्ड और आईडी के जरिए किए गए इस फर्जीवाड़े में सागर की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

रिमांड के दौरान उगलवाए कई राज, बड़े चेहरों पर बढ़ा खतरा

क्राइम ब्रांच ने इससे पहले 22 जून को अंबाला के शहजादपुर स्थित घड़ौली निवासी एक अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर कमल सैनी को भी दबोचा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल सैनी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।

पूछताछ के दौरान कमल ने घोटाले से जुड़े कई ऐसे गहरे राज उगले हैं, जिनसे इस रैकेट में शामिल कुछ और सफेदपोशों के नाम सामने आ सकते हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कमल को भी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी अधिकारी पहले ही जा चुका है जेल

इस मामले में यह कोई पहली बड़ी गिरफ्तारी नहीं है। इन दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों पर हाथ डालने से पहले स्टेट क्राइम ब्रांच इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड्स में शामिल सहायक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंघल को भी सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। अब नीचे के स्तर के कर्मचारियों से हो रही इस कड़ाई से साफ है कि आने वाले दिनों में श्रम विभाग के कई और बड़े चेहरों पर गाज गिरना तय है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।