Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल, 15 IPS और 21 HPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल, 15 IPS और 21 HPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला समेत कई जिलों के पुलिस अफसर बदले

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा की कानून व्यवस्था को नए सिरे से पटरी पर लाने और फील्ड में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए सरकार ने आधी रात को प्रशासनिक सर्जरी की है। गृह विभाग ने राज्य के पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस (IPS) और 21 प्रांतीय पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

इस लिस्ट में डीजीपी से लेकर आईजी, एसपी और डीएसपी रैंक के कड़क अधिकारियों के नाम शामिल हैं। चंडीगढ़ सचिवालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने पुराने पदों का चार्ज छोड़कर तुरंत प्रभाव से नए जिलों और शाखाओं में कमान संभालनी होगी।

विज्ञापन

अजय सिंघल को अतिरिक्त कमान, आलोक मित्तल बने हरियाणा के नए जेल महानिदेशक

सरकार की इस नई सूची में सीनियर कप्तानों के कद और जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को उनके वर्तमान जिम्बे के साथ अब हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।

वहीं, तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल को हरियाणा का नया जेल महानिदेशक (DG Jail) नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही वे दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। प्रमोशन के बाद नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के महानिदेशक पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

मधुबन एकेडमी और साइबर विंग को मिले नए मुखिया, कई जिलों के कप्तान बदले

सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल पेंडिंग फाइलों को निपटाने और जिलों में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ पर लगाम लगाने के मकसद से किया गया है। इसी कड़ी में आईपीएस कला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन का नया निदेशक बनाया गया है, जहां वे पुलिस फोर्स की ट्रेनिंग का जिम्मा देखेंगी।

वहीं चारू बाली को साइबर, आईटी और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है ताकि साइबर अपराधों पर नकेल कसी जा सके। इनके अलावा डॉ. सी.एस. राव, विकास अरोड़ा, राकेश कुमार आर्य, मनीष चौधरी और अशोक कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई टेबलों पर भेजा गया है।

21 एचपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर, गुरुग्राम से लेकर पानीपत-हिसार तक नए डीएसपी

आईपीएस लॉबी के साथ-साथ सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों की सूची में भी बड़ा फेरबदल किया है। फील्ड में सीधे कानून व्यवस्था संभालने वाले 21 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

इनमें हिसार, यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, अंबाला, चरखी दादरी, पंचकूला और रोहतक जैसे संवेदनशील जिलों की विशेष शाखाओं और सब-डिवीजनों के अधिकारी शामिल हैं। मुख्यालय का मानना है कि इस जमीनी बदलाव से स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता की शिकायतों का निपटारा तेजी से हो सकेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।