Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana News: हरियाणा में बिजली संकट गहराया, भिवानी और रोहतक में आधी रात को सड़कों पर उतरी जनता

Haryana News: हरियाणा में बिजली संकट गहराया, भिवानी और रोहतक में आधी रात को सड़कों पर उतरी जनता

हरियाणा के 16 जिलों में उमस भरी गर्मी का यलो अलर्ट, रोहतक में पारा 40.6 डिग्री के पार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा में मानसून की सुस्ती ने इस बार बिजली महकमे के सारे दावों की हवा निकाल दी है। जुलाई से सितंबर के चालू सीजन में प्रदेश के भीतर बिजली की खपतने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

विद्युत PRAVAH पोर्टल से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते शुक्रवार (17 जुलाई) को राज्य में बिजली की पीक डिमांड अचानक उछलकर 14,429 मेगावॉट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंची, जो इससे एक दिन पहले 14,255 मेगावाट थी। इसके मुकाबले सरकारी ग्रिड से केवल 13,691 मेगावाट बिजली की ही सप्लाई हो पा रही है। मांग और आपूर्ति के बीच पैदा हुए इसी बड़े अंतर ने पूरे सूबे को बिजली संकट के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

भिवानी से लेकर रोहतक तक आधी रात को फूटा जनता का आक्रोश

पिछले चार दिनों से अघोषित और लंबे बिजली कटों ने जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग अब आधी रात को बिजली दफ्तरों और सड़कों का घेराव करने लगे हैं। भिवानी के सिरसा घोघड़ा गांव के नाराज ग्रामीणों ने बिजली-पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रोहतक रोड पर चक्का जाम कर दिया।

उधर हिसार के गंगवा गांव के लोग लगातार लग रहे 4-5 लंबे कटों से आजिज आकर आधी रात को ही सीधे सब स्टेशन धावा बोलने पहुंच गए; गौरतलब है कि यह कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का गृह क्षेत्र है। वहीं, रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पर गुस्साए लोगों ने करीब पौने घंटे तक टोल को पूरी तरह फ्री करवाकर अपना विरोध दर्ज कराया। नारनौल के माली टीबा, पुरानी मंडी और फतेहाबाद के भूना व रतिया में भी पूरी-पूरी रात बत्ती गुल रहने से लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

संकट टालने के लिए पावर एक्सचेंज से खरीदी गई महंगी बिजली

प्रदेश को पूरी तरह से अंधकार में डूबने यानी ब्लैकआउट जैसी गंभीर स्थिति से बचाने के लिए सरकार को आनन-फानन में बाहरी कड़ियों का सहारा लेना पड़ा है।

आपातकालीन व्यवस्था के तहत हरियाणा सरकार ने पावर एक्सचेंज से लगभग 1,479 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद की है। इस बाहरी इमदाद के बावजूद जमीनी स्तर पर ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के नाम पर लंबे कट जारी हैं, जिससे खासकर धान उत्पादक बेल्ट के किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

16 जिलों में उमस का यलो अलर्ट, रोहतक में पारा 40 पार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सूबे के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि रात का पारा भी 1.8 डिग्री तक चढ़ गया।

रोहतक इस समय 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत समेत कुल 16 जिलों में हीट और ह्यूमिडिटी (उमस भरी गर्मी) का यलो अलर्ट जारी किया है।

20 जुलाई से दोबारा सक्रिय होगा मानसून, किसानों के लिए विशेष हिदायत

तपती गर्मी झेल रहे हरियाणा वासियों के लिए राहत की एक उम्मीद भी सामने आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 18 जुलाई तक मौसम कमोबेश ऐसा ही शुष्क रहेगा, लेकिन 19 जुलाई की रात से हवाओं का रुख बदलेगा। आगामी 20 और 21 जुलाई को प्रदेश में मानसून की दोबारा सक्रियता देखने को मिलेगी, जिससे अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच, कृषि मौसम विज्ञानियों ने किसानों को धान की रोपाई जारी रखने मगर बाजरा और ग्वार की बुवाई को फिलहाल रोकने की सलाह दी है। साथ ही, कपास के खेतों में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज दुरुस्त रखने और अत्यधिक उमस से पशुओं को बचाने के लिए बाड़ों को हवादार रखने की गाइडलाइन जारी की गई है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: हरियाणा के NH-148B पर बड़ा हादसा टला, डंपर को साइड देते समय बीच सड़क पलटी पिकअप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।