Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Ring Road: हिसार से कुरुक्षेत्र तक बनेंगी नई रिंग रोड, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी

Haryana Ring Road: हिसार से कुरुक्षेत्र तक बनेंगी नई रिंग रोड, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी

Haryana Ring Road: हिसार से कुरुक्षेत्र तक बनेंगी नई रिंग रोड, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Ring Road: हरियाणा के बड़े शहरों में हर दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आम जनता को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के उन सभी शहरों और कस्बों के बाहर रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बाईपास बनाने के निर्देश दिए हैं, जिनकी आबादी 1 लाख से अधिक है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी इलाकों में नेशनल हाईवे की वजह से होने वाली गाड़ियों की कतारों को कम करना और मास्टर प्लान के तहत वित्तीय मॉडल तय करना था।

विज्ञापन

हिसार से कुरुक्षेत्र तक बाईपास का जाल, जानिए किन-किन प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की कई अहम सड़क परियोजनाओं को औपचारिक मंजूरी दी। इनमें हिसार बाईपास, कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास, नारनौल सिटी बाईपास, जींद बाईपास और सोहना-पलवल बाईपास का कायाकल्प शामिल है।

हिसार बाईपास बनने से हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) सीधे हिसार-दिल्ली और हिसार-कैथल रोड से जुड़ जाएगा। वहीं, 11 किलोमीटर लंबा नारनौल बाईपास स्टेट हाईवे (NH-148B) को जोड़ेगा। जींद में चार-लेन वाला बाहरी रिंग रोड और बाईपास (NH-352) तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, सोहना-पलवल के बीच लगभग 24 किलोमीटर लंबे चार-लेन मार्ग का नए सिरे से निर्माण और री-डिजाइनिंग की जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी राह, करनाल और अंबाला रिंग रोड पर भी बड़ा अपडेट

बैठक में कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि DND-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास और KMP लिंक को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे नोएडा के पास बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधे ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

इसके साथ ही करनाल रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की राशि जमा कराई जा चुकी है, जबकि अंबाला शहर और अंबाला कैंट को जोड़ने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

बुनियादी ढांचे पर जोर: सिरसा में RUB और ग्रामीण सड़कों का होगा चौड़ीकरण

केवल बड़े हाईवे ही नहीं, बल्कि कस्बाई और ग्रामीण सड़कों के सुधारीकरण पर भी सरकार ने मुहर लगाई है। सिरसा में रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर सिविल स्टेशन रोड के पास रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) बनाने को मंजूरी दी गई है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से अनावास, धनी राजावास स्कूल से बालाना और खतोद से बुदिन-निंभेरा होते हुए बालचा तक की लिंक सड़कों के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई गई है। इसके अलावा महेंद्रगढ़-बुचोली रोड और नांगवास-अटेली रोड के चौड़ीकरण को भी हरी झंडी दिखा दी गई है।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और केंद्र के साथ लागत बंटवारे के लिए तीन अधिकारियों की एक विशेष समिति भी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।