Haryana Roadways Hisar: हिसार। लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो के कर्मचारी शुक्रवार से दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण डिपो की करीब 250 से 300 बसों का संचालन प्रभावित हुआ।
कर्मचारियों और पेंशनरों का आंदोलन 57वें दिन में पहुंच गया है। उनकी प्रमुख मांगों में लंबित वित्तीय लाभ, मेडिकल भत्ता, महंगाई भत्ता (डीए), रात्रि ठहराव भत्ता और अन्य बकाया देयकों का भुगतान शामिल है।
संयुक्त संघर्ष समिति का धरना लगातार जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन पूरे हरियाणा में तेज किया जाएगा और राज्यव्यापी चक्का जाम का फैसला लिया जा सकता है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए संयुक्त साझा मोर्चा के नेता भी हिसार पहुंचे।
यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में मौत का कुआं बनी सड़क: सीवर के गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरे दो युवक, मचा हड़कंप

