Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Haryana Roadways: रुणिचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सिरसा से रामदेवरा के लिए स्पेशल रोडवेज बस शुरू

Haryana Roadways: रुणिचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सिरसा से रामदेवरा के लिए स्पेशल रोडवेज बस शुरू

रुणिचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सिरसा से रामदेवरा के लिए स्पेशल रोडवेज बस शुरू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Roadways: लोक देवता बाबा रामदेव (रामशाह पीर) के दर्शनों के लिए रुणिचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर अब और आसान हो गया है। भाद्रपद माह में राजस्थान के जैसलमेर स्थित रामदेवरा में लगने वाले लक्खी मेले को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो ने एक स्पेशल बस सेवा मैदान में उतार दी है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की ओर से पिछले काफी समय से सीधी बस चलाने की मांग की जा रही थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज प्रशासन ने 11 सितंबर से एक महीने के लिए यह विशेष सेवा शुरू कर दी है।

जानिए समय और रूट: शाम को सिरसा से छूटेगी, भोर में कराएगी दर्शन

विज्ञापन

रोडवेज द्वारा जारी समय-सारणी के मुताबिक यह स्पेशल बस हर रोज शाम 4:30 बजे सिरसा बस स्टैंड से रवाना होगी। रात भर का सफर तय करते हुए बस अगले दिन तड़के करीब 3:00 बजे श्रद्धालुओं को सीधे रुणिचा धाम पहुंचा देगी। भक्तजन दिनभर धाम में बाबा के दर्शन, धोक और पूजा-अर्चना करने के बाद उसी बस से अगले दिन शाम को वापस सिरसा के लिए रवाना हो सकेंगे।

यह बस सिरसा से निकलकर चौपटा, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जुनसर, रोयरी, बीकानेर, फलौदी और पोकरण होते हुए रामदेवरा पहुंचेगी। चौपटा और नोहर क्षेत्र से हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल और गाड़ियों से रुणिचा जाते हैं, ऐसे में इस रूट के यात्रियों के लिए यह बस बेहद मददगार साबित होगी।

फिलहाल एडवांस बुकिंग नहीं, सीधे बस स्टैंड पहुंचकर ले सकेंगे सीट

सिरसा रोडवेज डिपो के इंस्पेक्टर (DI) के अनुसार, मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल इस बस में एडवांस टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं रखी गई है। जो भी श्रद्धालु या आम यात्री यात्रा करना चाहता है, वह सीधा बस स्टैंड पहुंचकर टिकट लेकर सफर कर सकता है। अगर यात्रियों की संख्या में और इजाफा होता है तो बसों के फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

कौमी एकता के प्रतीक हैं रामशाह पीर, भाद्रपद में उमड़ता है आस्था का सैलाब

गौरतलब है कि राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित रामदेवरा (रुणिचा धाम) सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था का बड़ा केंद्र है। भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के महीने में यहाँ लगने वाले मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हिंदू समाज जहां इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार मानकर पूजता है, वहीं मुस्लिम समाज इन्हें ‘रामशाह पीर’ के रूप में अकीदत पेश करता है। रोडवेज की इस पहल से इस बार यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।