Breaking News
Kaithal ACB raid: 40 लाख के टेंडर में कमीशनखोरी, CCTV बंद, कैथल में एमई वरुण शर्मा के दफ्तर से हुआ बड़ा खुलासाRewari News: रेवाड़ी में दिल दहला देने वाली घटना, लव मैरिज के कुछ महीने बाद ही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शवPanipat Factory Fire News: पानीपत में धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की जलकर मौत, दूसरा गंभीरKurukshetra Missing News: कुरुक्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुए ग्राम सचिव, स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद नहीं मिला सुरागYamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासाKaithal ACB raid: 40 लाख के टेंडर में कमीशनखोरी, CCTV बंद, कैथल में एमई वरुण शर्मा के दफ्तर से हुआ बड़ा खुलासाRewari News: रेवाड़ी में दिल दहला देने वाली घटना, लव मैरिज के कुछ महीने बाद ही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शवPanipat Factory Fire News: पानीपत में धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की जलकर मौत, दूसरा गंभीरKurukshetra Missing News: कुरुक्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुए ग्राम सचिव, स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद नहीं मिला सुरागYamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासा

Haryana STF Action: रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग पर STF का बड़ा प्रहार, विदेशी हथियारों संग 3 शूटर व वकील गिरफ्तार

Haryana STF Action: रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग पर STF का बड़ा प्रहार, विदेशी हथियारों संग 3 शूटर व वकील गिरफ्तार

रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग पर STF का बड़ा प्रहार, विदेशी हथियारों संग 3 शूटर व वकील गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana STF Action: हरियाणा में विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की बहादुरगढ़ यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर सिंडिकेट से जुड़े तीन खतरनाक बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया है। आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ के बाद एसटीएफ ने दादरी से गिरोह के मददगार एक वकील को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में किसी बड़ी गैंगवार या हत्या की साजिश नाकाम हो गई है।

नाकेबंदी कर दबोचे बदमाश, पिलानी और चरखी दादरी से जुड़े तार

विज्ञापन

एसटीएफ के डीएसपी नरेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर कुछ बदमाश हथियारों की बड़ी खेप लेकर घूम रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए दादरी-भिवानी रोड पर लोहारू फीडर के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें सवार तीनों युवक धरे गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ बिट्टू, भवानी (निवासी चरखी दादरी) और रितिक (निवासी पिलानी, राजस्थान) के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, भवानी पर पहले से 9, अंकित पर 6 और रितिक पर 2 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

प्रोफेसर कॉलोनी से वकील गिरफ्तार, ग्लोक पिस्तौल बरामद

तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जब एसटीएफ ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की, तो गिरोह के सफेदपोश मददगारों का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर एसटीएफ ने चरखी दादरी की प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर सिद्धार्थ नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया सिद्धार्थ पेशे से वकील है और इस आपराधिक सिंडिकेट के लगातार संपर्क में था। वकील के कब्जे से पुलिस ने 1 अति-आधुनिक ‘ग्लोक’ 9 एमएम पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इसके अलावा ब्रेजा सवार तीनों बदमाशों के पास से 3 विदेशी पिस्तौल, 7 मैगजीन और जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

लड़कों की भर्ती से लेकर वेपन सप्लाई तक का जिम्मा

पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठा गैंगस्टर नवीन बॉक्सर इस सिंडिकेट को आधुनिक विदेशी हथियार मुहैया करा रहा था। भारत में मौजूद ये आरोपी गैंग के लिए नए लड़कों की भर्ती करने, उन्हें शरण देने और हथियारों की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने (सप्लाई) का काम संभालते थे।

डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपी किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसटीएफ अब आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की यह खेप किसे डिलीवर की जानी थी और उनके निशाने पर कौन सा बड़ा व्यापारी या विरोधी गैंग का सदस्य था।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।