Breaking News
कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्रNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाकोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत, JEE छात्र PG में फंदे से लटका मिला; बाथरूम में बेहोश मिला NEET छात्रNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

Haryana Guest Teacher News: अनिल विज के आश्वासन पर हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का चंडीगढ़ कूच स्थगित, 2 नवंबर को CM से मीटिंग

Haryana Guest Teacher News: अनिल विज के आश्वासन पर हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का चंडीगढ़ कूच स्थगित, 2 नवंबर को CM से मीटिंग

अनिल विज के आश्वासन पर हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का चंडीगढ़ कूच स्थगित, 2 नवंबर को CM से मीटिंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Guest Teacher News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे 10,757 गेस्ट टीचर्स के आंदोलन में सोमवार को बड़ा मोड़ आया। पक्की नौकरी की मांग को लेकर चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हजारों शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दखल और आश्वासन के बाद अपना चंडीगढ़ कूच फिलहाल टाल दिया है। अंबाला में मंत्री अनिल विज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से फोन पर बात की और आगामी 2 नवंबर को गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मुख्यमंत्री से कराने का समय तय कराया।

शाहाबाद में पुलिस की बैरिकेडिंग, रणनीति बदलकर अंबाला पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार सुबह जब शिक्षकों का जत्था शाहाबाद से अंबाला की तरफ बढ़ने लगा, तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बराड़ा रोड पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस के वाहन भी तैनात थे। हालांकि, शिक्षकों ने तुरंत अपनी रणनीति बदली और मुख्य हाईवे के बजाय वैकल्पिक रास्तों से बाइक, कार और बसों में सवार होकर अंबाला के मोहड़ा तक पहुंच गए। इस दौरान कुछ नेता शाहाबाद बैरिकेड्स पर पुलिस को उलझाए रखने के लिए भाषण देते रहे, जबकि बाकी शिक्षक आगे निकल गए।

2014 की नीति और हाईकोर्ट के फैसलों को लागू करने पर अड़े

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता कुलदीप झरौली और डॉ. अजय लोहान ने साफ कहा कि सरकार वर्ष 2014 में बनी 3 साल की नियमितीकरण नीति को अक्षरशः लागू करे। शिक्षकों की मांग है कि अदालत के आदेशों के तहत उन्हें 28 मई 2014 से पक्का माना जाए और इसी तिथि से बनता 6 प्रतिशत ब्याज के साथ बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और पेंशन लाभ दिए जाएं। शिक्षक संघ का कहना है कि नए नियमों में नियमितीकरण, ईपीएफ और वेतन बढ़ोतरी का स्पष्ट प्रावधान न होना अन्यायपूर्ण है।

2005 से जारी है संघर्ष, 23 जून से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना

उल्लेखनीय है कि यह विवाद वर्ष 2005-06 से चला आ रहा है, जब स्कूलों में खाली पड़े पदों पर मेरिट के आधार पर करीब 12,700 गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किए गए थे। सरकार ने हाईकोर्ट में इसे ‘अस्थायी व्यवस्था’ बताया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 20 साल तक सेवाएं लेने के बाद सरकार के इस रवैये को अनुचित ठहराया था। राज्य कार्यकारिणी सदस्य मेवा सिंह पिलानिया और बलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अपनी जायज मांगों को लेकर 23 जून से लघु सचिवालय के बाहर धरना निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें– 26 अक्टूबर को विधायकों का घेराव, 1 नवंबर को 6 जिलों में रैलियां करेंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।