Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Weather: 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने जिले का हाल

Haryana Weather: 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने जिले का हाल

अब IMD ने दी 16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में बीते कुछ दिनों से रुका मानसूनी चक्र एक बार फिर पूरे शबाब पर आने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। विशेषकर 27 से 30 जुलाई के दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

27 जुलाई से दिखेगा मानसून का प्रचंड रूप

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 और 26 जुलाई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बौछारें पड़ेंगी। हालांकि मानसूनी हवाओं का असली असर 27 जुलाई से नजर आएगा, जब राज्य के ज्यादातर हिस्से बादलों की आगोश में होंगे। मौसम में आने वाले इस बदलाव से प्रदेश भर में तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

ट्रफ रेखा और बंगाल की खाड़ी का गणित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि फिलहाल मानसूनी ट्रफ मध्य प्रदेश और गुजरात के ऊपर सक्रिय है। इसका एक सिरा राजस्थान की ओर बढ़ा हुआ है, जिसके चलते बीते दो दिनों में हरियाणा में बारिश की रफ्तार थमी रही। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का मजबूत क्षेत्र न बनने के कारण मानसूनी हवाएं प्रदेश तक सही गति से नहीं पहुंच पा रही थीं।

इन 16 जिलों में गरजेंगे बदरा

मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण हरियाणा तक के 16 जिलों में बारिश का दौर तेज होने का अनुमान जताया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत और कैथल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

28 फीसदी बारिश की कमी से किसान चिंतित

राज्य में मानसून की सुस्ती का असर आंकड़ों में साफ दिख रहा है। 1 जून से अब तक प्रदेश में महज 120.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 167.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। आईएमडी चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून का कोटा अभी तक 28 फीसदी कम रहा है, जिससे धान की रोपाई कर चुके किसानों की चिंता बढ़ गई थी।

धान और सब्जियों की खेती पर असर, वैज्ञानिकों ने दी सलाह

कम बारिश के असर को देखते हुए डॉ. मदन लाल खिचड़ ने किसानों को खेत में जरूरत के अनुसार पानी का प्रबंधन बनाए रखने को कहा है। उन्होंने सलाह दी है कि जिन इलाकों में अब तक कम वर्षा हुई है, वहां धान की फसल में नमी बनाए रखने के लिए बीच-बीच में पानी देते रहें। इसके साथ ही सब्जियों और फलदार पौधों में भी आवश्यकतानुसार ही हल्की सिंचाई करें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे।

यह भी पढ़ें– पंजाब में फिर सक्रिय मानसून, पठानकोट-जालंधर में सुबह से बारिश, निचले इलाकों में जलभराव का खतरा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।