Breaking News
Punjab Politics: फिरोजपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आवला अकाली दल में शामिलJind News:’स्टे’ के बावजूद भाई के नाम कर दी 3 एकड़ प्राइम लैंड, जींद प्रशासन की इस हरकत पर गरमाई सियासतWorld Pasta Day: इटली के पास्ता पर कैसे लगा हमारा देसी तड़का? जानिए मैक्रोनी से मसाला पास्ता बनने की कहानीHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपाPunjab Politics: फिरोजपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक रमिंदर आवला अकाली दल में शामिलJind News:’स्टे’ के बावजूद भाई के नाम कर दी 3 एकड़ प्राइम लैंड, जींद प्रशासन की इस हरकत पर गरमाई सियासतWorld Pasta Day: इटली के पास्ता पर कैसे लगा हमारा देसी तड़का? जानिए मैक्रोनी से मसाला पास्ता बनने की कहानीHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपा

Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश का दौर थमा, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन जोन

Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश का दौर थमा, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन जोन

हरियाणा में भारी बारिश का दौर थमा, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन जोन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा (ट्रफ लाइन) के कमजोर पड़ने के कारण अब राज्य में मूसलाधार बारिश का सिलसिला रुक गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई, लेकिन राज्य का बड़ा हिस्सा बारिश से महरूम ही रहा।

उत्तरी और एनसीआर के इलाकों में हल्की बौछारें संभव

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से के जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जैसे एनसीआर से सटे इलाकों में आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।

24 से 26 अगस्त तक ‘ग्रीन जोन’ में रहेगा प्रदेश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाली 24 अगस्त को प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों—गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के छिटपुट इलाकों में ही नाममात्र की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी और रोहतक जैसे पश्चिमी-मध्य जिलों में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। राहत की बात यह है कि विभाग ने 24 से 26 अगस्त के दौरान पूरे हरियाणा के लिए ‘ग्रीन जोन’ जारी किया है, यानी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं रहेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।