Breaking News
Kurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्चKurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्च

Haryana Weather: दिन में खिली धूप और रात में सिहरन, जानें अपने जिले के तापमान का हाल

Haryana Weather: दिन में खिली धूप और रात में सिहरन, जानें अपने जिले के तापमान का हाल

दिन में खिली धूप और रात में सिहरन, जानें अपने जिले के तापमान का हाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: नवंबर का महीना चढ़ते ही हरियाणा के मौसम ने अपनी करवट बदलनी शुरू कर दी है। प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां सूरज ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन बढ़ाने लगी हैं, वहीं दोपहर के समय तीखी धूप के चलते लोगों को अब भी हल्की गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से 2 नवंबर को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा का नारनौल जिला 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है।

हिसार में दिन का पारा 33.1 डिग्री पार, मौसम में बढ़ा ‘डबल वैरिएशन’

विज्ञापन

एक तरफ जहां नारनौल में रातें ठंडी होने लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ हिसार में दिन का तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। आंकड़ों का यह उतार-चढ़ाव साफ दर्शाता है कि हरियाणा इस समय ‘डबल वेदर’ की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से करीब 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, औसतन अधिकतम तापमान में भी 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, फिर भी अधिकांश जिलों में दोपहर का पारा 30 डिग्री के पार ही बना हुआ है।

5 जिलों में दोपहर का पारा 31 डिग्री के पार, पंचकूला रहा सबसे ठंडा

अधिकतम तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिसार के बाद चरखी दादरी में पारा 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भिवानी, सिरसा और फरीदाबाद तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतक में भी दिन का पारा 30.3 डिग्री तक पहुंचा। इसके विपरीत, उत्तरी हरियाणा के पंचकूला में दिन का पारा सबसे कम 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के पारे की बात करें तो भिवानी में 14 डिग्री, फतेहाबाद में 14.9 डिग्री जबकि हिसार और सिरसा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

अक्टूबर में हुई झमाझम बारिश का असर, सामान्य से 165% अधिक बरसा पानी

इस बार ठंड का अहसास वक्त से थोड़ा पहले और तेज होने के पीछे अक्टूबर महीने में हुई बेमौसमी बारिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि 1 से 29 अक्टूबर के बीच राज्य में औसतन 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि की सामान्य औसत (9.6 मिमी) के मुकाबले 165 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा 23 से 29 अक्टूबर वाले हफ्ते में भी सामान्य से 132 फीसदी ज्यादा मेघ बरसे। वातावरण में घुली इसी नमी के कारण इस बार नवंबर की शुरुआत से ही रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें– पंजाब-चंडीगढ़ में आज तेज धूप, बारिश के आसार नहीं; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।