Breaking News
Kurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्चKurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारTai Savitri Viral Video: समाज के डर से बच्चों के सपने तोड़ने वाले पेरेंट्स पर भड़की हरियाणा की Gen Z ताई सावित्रीचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में खर्च की लिमिट तय, एक उम्मीदवार अधिकतम 7.50 लाख रुपये ही कर सकेगा खर्च

Nuh News: आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

Nuh News: आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nuh News: हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के जहटाना गांव में एक युवक की सनक ने पूरे प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों की सांसें अटका दीं। अपने माता-पिता से महंगा आईफोन खरीदने की मांग कर रहा युवक जिद पूरी न होने पर इतना खफा हो गया कि गांव के बाहर बने हाईटेंशन बिजली के टावर पर जा चढ़ा। देखते ही देखते वह टावर के बिल्कुल ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया, जिसे देखकर नीचे खड़े लोगों के पसीने छूट गए।

पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश से बची जान

विज्ञापन

युवक को ऊंचाई पर देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया। तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव के मौजिज लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारने की कवायद शुरू की। काफी देर तक मान-मनौव्वल और आईफोन दिलाने का आश्वासन देने के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, तब जाकर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

निर्माणाधीन टावर ने टाला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस टावर पर युवक चढ़ा था, वह बिजली लाइन अभी निर्माणाधीन थी और उस पर हाईवोल्टेज तार नहीं बिछाए गए थे। अगर लाइन में करंट दौड़ रहा होता तो युवक का बचना नामुमकिन था। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवाओं में महंगे गैजेट्स के बढ़ते जुनून और इस तरह की खतरनाक जिदों को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें–Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट बैठक आज, 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों और 5 नवंबर की हड़ताल पर बड़ा फैसला संभव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।